Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Shimla News
›
VIDEO : International medal winning players expressed gratitude to the government for increasing the prize money, know what they said
{"_id":"6751798a594f2853eb07e28d","slug":"video-international-medal-winning-players-expressed-gratitude-to-the-government-for-increasing-the-prize-money-know-what-they-said","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पुरस्कार राशि बढ़ाने के लिए अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों ने सरकार का जताया आभार, जानें क्या बोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पुरस्कार राशि बढ़ाने के लिए अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों ने सरकार का जताया आभार, जानें क्या बोले
शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 03:29 PM IST
Link Copied
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने गुरुवार को शिमला में आयोजित नकद पुरस्कार वितरण समारोह में अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता 21 खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस दाैरान ओलंपिक, पैरालंपिक, एशियाड और कॉमनवेल्थ स्पर्धाओं में जीतने वाले खिलाड़ियों पर धनवर्षा की गई। ऊना के पैरालंपिक एथलीट निषाद कुमार को सबसे अधिक 7.80 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि दी गई। समारोह के दाैरान अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि जब कांग्रेस सरकार बनी तो प्रदेश का खजाना खाली था, पूर्व सरकार ने प्रदेश की संपदा को लुटा दिया गया था। हमारी सरकार ने कहा कि इस व्यवस्था से विभाग चलने वाले नहीं हैं और हमने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन कर आत्मनिर्भर बनाएंगे। एथलीट निषाद कुमार ने पुरस्कार राशि के लिए सीएम सुक्खू व प्रदेश सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पहली बार इस तरह का समारोह हिमाचल में हुआ। कहा कि खिलाड़ियों को मिलने वाली पुरस्कार राशि में कई गुना बढ़ोतरी की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।