{"_id":"6751742d37f637013503c500","slug":"video-accused-of-robbery-by-showing-fake-pistol-were-arrested-in-fatehabad","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : फतेहाबाद में नकली पिस्तौल दिखाकर लूटपाट के आरोपियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : फतेहाबाद में नकली पिस्तौल दिखाकर लूटपाट के आरोपियों को किया गिरफ्तार
फतेहाबाद पुलिस ने नेशनल हाईवे बाईपास पर नकली पिस्तौल दिखाकर दो युवकों से लूटपाट करने के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए युवकों की पहचान प्रमोद उर्फ प्रमोदी निवासी आजाद नगर फतेहाबाद व अजय उर्फ अजिया निवासी खान मोहम्मद के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से 720 रुपये की नकदी, वारदात में प्रयोग किए गए मोटरसाइकिल और एक खिलौना नुमा पिस्तौल को बरामद किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
थाना शहर फतेहाबाद प्रभारी प्रहलाद राय ने बताया कि पुलिस ने 4 दिसम्बर को अनिल निवासी तोशाम की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। शिकायतकर्ता के अनुसार वह अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने दोस्त अजमेर निवासी जिला भिवानी के साथ तोशाम से सिरसा एक शादी में जा रहे थे, जैसे ही वह फतेहाबाद में हिसार-सिरसा बाईपास पर सैनी ढाणी के पास पेशाब करने के लिए रूके तो इसी दौरान दो युवकमोटरसाइकिल पर वहां आ गए।
इन युवकों ने उन पर पिस्तौल तान दी और उनसे एक हजार रुपये छीनकर मौके से फरार हो गए। इस मामले में सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और आरोपी युवकों की तलाश शुरू कर दी। इस मामले में जांच अधिकारी एसआई राजेन्द्र कुमार ने सुराग जुटाते हुए दोनों युवकों को हांसपुर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।