{"_id":"67517ead90f7f5b0e50530b6","slug":"video-pavaya-ma-palsa-na-bhakaya-bhana-gata-ka-jalthhayakashha-ka-kaya-najarabtha","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पुवायां में पुलिस ने भाकियू भानु गुट के जिलाध्यक्ष को किया नजरबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पुवायां में पुलिस ने भाकियू भानु गुट के जिलाध्यक्ष को किया नजरबंद
शाहजहांपुर के पुवायां में नोएडा जाने की घोषणा करने पर भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के जिलाध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह यादव के गांव लालपुर स्थित आवास पर पुलिस तैनात कर दी गई है। जिलाध्यक्ष को कहीं बाहर न जाने को कहा गया है। भाकियू जिलाध्यक्ष ने बताया कि किसान मोर्चा के आंदोलन को कुचलने के लिए शासन, प्रशासन ने कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। वह इसकी घोर निंदा करते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह के आदेशानुसार उन्होंने जिला प्रमुख राशीराम वर्मा के साथ नोएडा जाने की तैयारी की थी, लेकिन बुधवार रात ही पुवायां के थाना प्रभारी उनके आवास पर आ गए और नजरबंद कर दिया। बृहस्पतिवार को भी उनके आवास पर पुलिस तैनात है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।