{"_id":"6adc953b0363639a820ccee6","slug":"video-judicial-officers-hit-fours-and-sixes-in-cricket-in-shahjahanpur-2026-10-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: न्यायिक अधिकारियों ने क्रिकेट में लगाए चौक्के-छक्के, कैरम-शतरंज में भी आजमाए हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: न्यायिक अधिकारियों ने क्रिकेट में लगाए चौक्के-छक्के, कैरम-शतरंज में भी आजमाए हाथ
Mukesh Kumar
Updated Sat, 24 Oct 2026 04:53 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर में जनपद न्यायालय की ओर से आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में न्यायिक अधिकारियों और स्टाफ ने शनिवार को विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का आयोजन हथौड़ा स्थित परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर किया गया। इसके बाद कंपोजिट विद्यालय अटसलिया के छात्र-छात्राओं ने मार्चपास्ट कर अतिथियों को सलामी दी। इसके बाद विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं शुरू हुईं। क्रिकेट, कैरम और शतरंज समेत अन्य स्पर्धाओं में प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने खेल भावना और आपसी सौहार्द का परिचय दिया। आयोजन का उद्देश्य न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं के बीच आपसी समन्वय बढ़ाने के साथ ही खेलकूद के प्रति रुचि को प्रोत्साहित करना रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।