फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Congress observer takes targets BJP in Shahjahanpur

शाहजहांपुर: 'एसआईआर के जरिए हटाए गए मतदाताओं के नाम', कांग्रेस के पर्यवेक्षक ने भाजपा पर साधा निशाना

Sat, 24 Oct 2026 05:25 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 24 Oct 2026 05:25 PM IST
सार

शाहजहांपुर में कांग्रेस के पर्यवेक्षक दामोदर गुर्जर ने भाजपा पर वोट चोरी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जांच में मतदाता सूची में गड़बड़ियां मिली हैं। देश में 13 करोड़ से अधिक वोट हटाए गए हैं।

विज्ञापन
Congress observer takes targets BJP in Shahjahanpur
कांग्रेस के पर्यवेक्षक दामोदर गुर्जर ने की प्रेसवार्ता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शाहजहांपुर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक डॉ. दामोदर गुर्जर ने भाजपा पर कथित वोट चोरी के जरिए सत्ता में बने रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ राहुल गांधी का मिशन है। कांग्रेस की जांच में मतदाता सूची में गड़बड़ियों के मामले सामने आए हैं। आरोप लगाया कि एसआईआर के जरिए मतदाताओं के नाम हटाने की कोशिश की गई।

विज्ञापन


शनिवार को टाउन हॉल स्थित कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए दामोदर गुर्जर ने दावा किया कि देश में 13 करोड़ से अधिक वोट हटाए गए हैं। कांग्रेस की जांच में ऐसे मामले सामने आने का दावा किया गया है, जिनमें एक व्यक्ति का नाम अलग-अलग राज्यों की मतदाता सूचियों में दर्ज है। कई लोगों के पते भी शून्य दर्ज होने की बात कही गई है। 

विज्ञापन
Trending Videos

बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग 
कांग्रेस नेता ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और नई मतदाता सूची तैयार कराने की मांग की। उन्होंने ईवीएम के स्थान पर बैलेट पेपर से चुनाव कराने की भी पैरवी की। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक एवं पूर्व एमएलसी हरीश वाजपेयी ने बताया कि एक नवंबर को दिल्ली में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ आंदोलन प्रस्तावित है। इसके लिए जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और सामाजिक लोगों को जागरूक करने आए हैं। 

जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने बताया कि प्रस्तावित महारैली में जिले से 500 कार्यकर्ताओं को दिल्ली ले जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। उन्होंने पदाधिकारियों को दो दिन के अंदर वाहनों और कार्यकर्ताओं की संख्या की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। इससे पहले पर्यवेक्षकों के पहुंचने पर उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर अशफाक उल्ला खां, अनूप वर्मा, तनवीर सफदर, तस्नीम अली खान, पवन सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed