सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur: Beniwal Speaks Out on Jat Reservation, SI Recruitment, and Corruption; Warns of Delhi March on July 1

Jodhpur: जाट आरक्षण, SI भर्ती और भ्रष्टाचार पर हनुमान बेनीवाल का बेबाक बयान, 1 जुलाई को दिल्ली कूच की चेतावनी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: जोधपुर ब्यूरो Updated Sat, 28 Jun 2025 01:57 PM IST
Jodhpur: Beniwal Speaks Out on Jat Reservation, SI Recruitment, and Corruption; Warns of Delhi March on July 1
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने आज अपने जोधपुर प्रवास के दौरान सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात की। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में जाट आरक्षण, एसआई भर्ती, आरपीएससी पुनर्गठन, भ्रष्टाचार और प्रदेश की राजनीति से जुड़े कई अहम मुद्दों पर बेबाक बयान दिए। उन्होंने कहा कि यदि 1 जुलाई तक सरकार ने सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो दिल्ली कूच किया जाएगा।

हनुमान बेनीवाल ने कहा कि वे जाट आरक्षण के मुद्दे को लंबे समय से उठा रहे हैं। उन्होंने याद दिलाया कि जब वे यूनिवर्सिटी अध्यक्ष थे, तब धौलपुर-भरतपुर के जाटों को आरक्षण से वंचित रखा गया था। आंदोलन के बाद भले ही उन्हें राज्य और दिल्ली में आरक्षण मिला लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इसे पुनर्विचार के लिए भेज दिया, यह कहते हुए कि आरक्षण राजनीतिक लाभ के लिए दिया गया था। बाद में राज्य सरकार ने आयोग से रिपोर्ट लेकर फिर से भरतपुर-धौलपुर के जाटों को राज्य स्तरीय आरक्षण दिया लेकिन केंद्र में आज तक आरक्षण नहीं दिया गया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि 9 राज्यों के जाटों सहित अन्य वंचित जातियों को भी आरक्षण मिलना चाहिए।

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: खुद ही भ्रष्ट निकला एसीबी का एडिशनल एसपी, कार से रिश्वत के 9 लाख 35 हजार बरामद

बेनीवाल ने आरपीएससी के पुनर्गठन की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि जयपुर के शहीद स्मारक पर एक लाख से अधिक लोगों की आक्रोश रैली निकाली गई। उन्होंने कहा कि एसआई भर्ती में बड़े स्तर पर घोटाला हुआ है लेकिन कांग्रेस और भाजपा दोनों ही चुप हैं। उन्होंने कहा कि यदि 1 जुलाई तक सरकार ने कोई ठोस फैसला नहीं लिया तो दिल्ली कूच किया जाएगा।

उन्होंने एसीबी में रिश्वत लेते पकड़े गए अधिकारियों को लेकर कहा कि ये एजेंसियां भ्रष्टाचार में लिप्त हो गई हैं और इनका दुरुपयोग हो रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि एसओजी में तीन के साथ एक फ्री, तीन को ले जाओ और एक करोड़ देकर चौथे को छुड़ा लाओ की स्कीम चल रही है। कांग्रेस और भाजपा पर समान रूप से निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में अघोषित आपातकाल जैसा माहौल है, जबकि कांग्रेस के कार्यकाल में खुलेआम दमन हुआ। उन्होंने कहा कि शेखावत और गहलोत दोनों एक-दूसरे से मिले हुए हैं और एक-दूसरे पर कार्रवाई का नाटक कर रहे हैं।

बेनीवाल ने राज्य में सशक्त लोकायुक्त की मांग करते हुए कहा कि यदि लोकायुक्त मजबूत बने तो कोई भी घोटाले करने की हिम्मत नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि संविधान बचाओ रैली महज एक नाटक है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेकर उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि वे एक परीक्षा की तारीख तक नहीं बदलवा सके। सीएम के कहने पर जूस पिलाया और उसके बाद उनका मोबाइल पांच दिन तक बंद रहा, यह उनके राजनीतिक प्रभाव की असलियत है। अशोक गहलोत द्वारा सरकार गिराने के षड्यंत्र की बात पर बेनीवाल ने कहा कि बिना अशोक जी की मदद के अकेले षड्यंत्र कैसे हो सकता है? अशोक जी से बात हुई होगी, पहले भी हुआ है। यह राजस्थान में होता ही आया है, कोई नई बात नहीं है। भजनलाल खुद कह रहे हैं कि कांग्रेस के नेता रात को उनसे मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Ujjain News: भस्म आरती के लिए सुबह 4 बजे जागे बाबा महाकाल, मस्तक पर त्रिपुंड लगाकर भक्तों को दिए दर्शन

28 Jun 2025

VIDEO: ताज रॉयल अपार्टमेंट के बेसमेंट में खड़ी कार में लगी आग, मची अफरातफरी

28 Jun 2025

VIDEO: मंडी में शुरू हुई मक्का की आवक, जानें क्या है रेट

28 Jun 2025

सोनभद्र में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

28 Jun 2025

फूलों से सुशोभित रथ पर सवार होकर निकले जगत के पालनहार, दर्शन कर श्रद्धालु निहाल

28 Jun 2025
विज्ञापन

सीबीआई ने आरपीएफ इंस्पेक्टर समेत तीन को घूस लेते दबोचा, ले गई अपने साथ

28 Jun 2025

Meerut: किताब का विमोचन किया

27 Jun 2025
विज्ञापन

Meerut: वूमेंस क्लब की सदस्याओं ने किया डांस

27 Jun 2025

Meerut: इंडियन बुलियन एन्ड ज्वेलर्स एसोसिएशन की बैठक

27 Jun 2025

Meerut: 201 लीटर जल लेकर नोएडा निकले अनु पहलवान

27 Jun 2025

Meerut: गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में खिलाड़ियों का सम्मान

27 Jun 2025

Ujjain News: रथ यात्रा में सीएम ने किया जगन्नाथ का जयघोष, श्री जगन्नाथ, बलराम और देवी सुभद्रा की आरती की

27 Jun 2025

फंदे से लटकता मिला पत्नी का शव, पति पर हत्या का आरोप, बच्चों ने कही ये बात; VIDEO

27 Jun 2025

बारिश के बीच निकली भगवान जगन्नाथ की यात्रा, रथ खींचने की लगी रही होड़

27 Jun 2025

महावीरी झंडा जुलूस में युवाओं ने दिखाए करतब, देखें VIDEO

27 Jun 2025

गाजीपुर में उपराज्यपाल ने परिवार संग किया पूजन-अर्चन

27 Jun 2025

गरीब बच्चों को शिक्षा से वंचित करना चाहती है सरकार, बीएसए कार्यालय पर शिक्षकों ने दिया धरना, VIDEO

27 Jun 2025

Roorkee: विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों और पुलिस में पुतले को लेकर हुई छीनाझपटी

27 Jun 2025

Barmer News: पिता ने बेटी के मोबाइल से युवक को फंसाया, 20 लाख की फिरौती मांगी; क्या है पूरा मामला

27 Jun 2025

निजीकरण के विरोध में विद्युत कर्मचारियों ने तले पकौड़े, दी चेतावनी; देखें VIDEO

27 Jun 2025

तहसील पर गरीब समाज पार्टी ने किया धरना-प्रदर्शन, देखें VIDEO

27 Jun 2025

लखनऊ में बड़े इमामबाड़ा से छोटे इमामबाड़ा तक निकाला गया शाही जरी का जुलूस

27 Jun 2025

राज प्रभात नाट्य अकादमी के सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने प्रस्तुत किया कथक नृत्य

27 Jun 2025

करनाल के कुंजपुरा गेहूं गोदाम पर खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने मारा छापा

27 Jun 2025

भवई और घूमर नृत्य से किया मंत्रमुग्ध

27 Jun 2025

हरिद्वार: NHAI चेयरमैन ने चंडी पुल सहित कई निर्माण कार्यों का किया औचक निरीक्षण, 15 जुलाई तक पुल चालू करने के निर्देश

27 Jun 2025

Jabalpur News: GST में इनपुट टैक्स क्रेडिट घोटाला, बोगस फर्म बनाकर 34 करोड़ ठगे, रांची से मास्टरमाइंड गिरफ्तार

27 Jun 2025

मुरादाबाद में संविधान-साहित्य पार्क का लोकार्पण, लोकसभा अध्यक्ष ने बोले- यह सिर्फ कानूनी दस्तावेज नहीं

27 Jun 2025

नगर निगम की कार्रवाई, सिविल लाइन थाने के पास अतिक्रमण हटाया, तीन परिवारों का सामान सड़क पर रखा

27 Jun 2025

सीएम धामी ने ऋषिकेश एम्स पहुंचकर जाना रुद्रप्रयाग बस दुर्घटना में घायल यात्रियों का हाल

27 Jun 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed