Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Rajasthan Politics: Sachin Pilot going closer to BJP? Shashi Tharoor gave advice to Ashok Gehlot!
{"_id":"63ce71a2b831456b937e59d0","slug":"rajasthan-politics-sachin-pilot-going-closer-to-bjp-shashi-tharoor-gave-advice-to-ashok-gehlot-2023-01-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Politics: बीजेपी के करीब जा रहे हैं सचिन पायलट? शशि थरूर ने अशोक गहलोत को दी नसीहत!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Politics: बीजेपी के करीब जा रहे हैं सचिन पायलट? शशि थरूर ने अशोक गहलोत को दी नसीहत!
वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम Published by: सुरेश शाह Updated Mon, 23 Jan 2023 06:03 PM IST
Link Copied
क्या राजस्थान की राजनीति में आने वाला है कोई बड़ा भूचाल? राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच काफी समय से सियासी घमासान मचा हुआ है, जो रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। दोनों नेता एक-दूसरे के खिलाफ एक बार फिर से बयानबाजी कर रहे हैं। इस बीच, सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या राजस्थान को लेकर भारी दुविधा में फंसा कांग्रेस हाईकमान? क्या राजस्थान में अलग-थलग पड़े सचिन पायलट? क्या बीजेपी के करीब जा रहे हैं सचिन पायलट? क्या विधानसभा चुनाव से पहले राजस्थान कांग्रेस में फिर मचेगा सियासी घमासान?
बता दें कि, राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं, लेकिन उसकी सुगबुगाहट अभी से शुरू हो चुकी है। लेकिन, उससे पहले राजस्थान कांग्रेस की राजनीति में नए-नए रंग देखने को मिल रहे हैं। राजस्थान कांग्रेस में सीएम कुर्सी को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। पायलट के समर्थक सचिन को सीएम बनाने की माग कर रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भी पायलट के समर्थकों ने राहुल गांधी के सामने सचिन को सीएम बनाने की मांग की थी।
इस बीच, अब कांग्रेस नेता शशि थरूर ने सीएम अशोक गहलोत के सचिन पायलट को 'नाकारा, निकम्मा, गद्दार, कोरोना' कहे जाने पर उन्हें नसीहत दी है। थरूर ने सीएम गहलोत को नसीहत देते हुए बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि, "साथी के बारे में सोच-समझकर बोलें, मैं तो दूसरे नेताओं का भी अपमान नहीं करता।" इसके साथ ही शशि थरूर ने पायलट और गहलोत को कांग्रेस का जिताऊ नेता बताते हुए कहा कि, चुनाव में दोनों को साथ काम करना होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।