Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Rajasthan unique initiative started in Tonk Banas river on lines of Maa Ganga watch video
{"_id":"67dae32a9d438609a50720e5","slug":"tonk-banash-river-mahaaarti-news-tonk-news-c-1-1-noi1342-2742766-2025-03-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: मां गंगा की तर्ज पर टोंक की बनास नदी में शुरू हुई अनूठी पहल, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: मां गंगा की तर्ज पर टोंक की बनास नदी में शुरू हुई अनूठी पहल, देखें वीडियो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: टोंक ब्यूरो Updated Wed, 19 Mar 2025 10:00 PM IST
Link Copied
टोंक जिले में देवली के बोरड़ा गांव में बुधवार शाम को मां गंगा की तर्ज पर बनास आरती का आयोजन किया गया। मां गंगा की आरती की तर्ज पर की गई इस आरती में देवली शहर और आसपास के गांवों से हजारों लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गणपति की आरती से हुई। इसके बाद शंखनाद के साथ बनास नदी की आरती प्रारंभ की गई। बनास नदी के घाट को लाइटिंग से सजाया गया था। सुरक्षा की दृष्टि से लोगों को नदी की ओर जाने से रोका गया। हरिद्वार और वाराणसी की तर्ज पर पांच पंडितों ने ढोल-बाजों के साथ आरती की। महिलाएं और श्रद्धालु अपने घरों से दीपक लेकर घाट पर पहुंचे। सभी ने तालियां बजाकर आरती में भाग लिया। यह नजारा गणेश चतुर्थी के मेले जैसा था।
करीब डेढ़ हजार से अधिक लोगों की भीड़ जमा हुई। आरती के बाद प्रसाद लेने के लिए श्रद्धालुओं में होड़ मच गई। इतनी बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। चार पहिया वाहनों की अधिक संख्या के कारण मार्ग पर जाम लग गया। कुछ लोगों ने अपनी गाड़ियां सड़क पर आड़ी-तिरछी खड़ी कर दीं। देवली थाना प्रभारी दौलतराम गुर्जर के नेतृत्व में पुलिस ने व्यवस्था को संभाला।
बनास महाआरती के इस दृश्य को कैद करने के लिए श्रद्धालु शाम 6:15 बजे बाद घाट पर जुटने लगे। इस दौरान तय समय के अनुसार रात सात बजे महाआरती शुरू हुई। बनास नदी के दूसरे तट पर पाड़लिया गांव के लोग भी इस आरती को देखने के लिए दूसरी ओर नदी किनारे मौजूद रहे। पाड़लिया गांव से भी ग्रामीणों ने ड्रोन की मदद से दृश्य को कैद किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।