{"_id":"6aabc69d50fce6cfa70845a3","slug":"video-rotary-club-shimla-hill-queens-distributes-1020-notebooks-in-8-government-schools-2026-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोटरी क्लब शिमला हिल क्वींस ने 8 सरकारी स्कूलों में बांटी 1020 नोटबुक, साक्षरता माह पर अभियान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोटरी क्लब शिमला हिल क्वींस ने 8 सरकारी स्कूलों में बांटी 1020 नोटबुक, साक्षरता माह पर अभियान शुरू
Ankesh Dogra
Updated Thu, 17 Sep 2026 04:23 PM IST
Link Copied
साक्षरता और शिक्षा माह के अवसर पर रोटरी क्लब शिमला हिल क्वींस ने नोटबुक वितरण अभियान की शुरुआत की। अभियान के पहले दिन क्लब की ओर से शिमला के 8 सरकारी स्कूलों में कुल 1020 नोटबुक वितरित की गईं।
क्लब के अनुसार, नोटबुक पर रोटरी का लोगो और क्लब का नाम अंकित है। इन नोटबुक के माध्यम से करीब 2300 घरों और 10,000 लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। नोटबुक के पिछले कवर पर रोटरी का फोर-वे टेस्ट भी छापा गया है, जिसे कार्यक्रम के दौरान सभी छात्रों ने दोहराया।
नोटबुक वितरण के तहत जीपीएस जाखू में 60, जीएमएस जाखू में 56, जीपीएस बोथवेल में 50, जीपीएस ढींगू देवी में 84, जीएसएसएस मशोबरा में 300, ग्रामर स्कूल में 300, संकट मोचन प्राइमरी स्कूल में 100 और संकट मोचन मिडिल स्कूल में 70 नोटबुक बांटी गईं।
इस अवसर पर रोटरी क्लब शिमला हिल क्वींस की अध्यक्ष हरप्रीत सेम्बी सहित क्लब की कई सदस्य मौजूद रहीं। कार्यक्रम में सुरभि करोल, आईपीपी पूजा गोयल, भावना सूद, प्रकृति जैन, मीना चंदेल, अंजू शर्मा, श्वेता चौहान, सीमा शर्मा, रिम्मी आहूजा, अवंतिका शर्मा, नलिनी कोचर, वाणी बाली और शिवानी कंवर सहित अन्य सदस्य शामिल हुए।
क्लब की ओर से बताया गया कि नोटबुक वितरण अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराना और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। साक्षरता और शिक्षा माह के दौरान इस तरह के कार्यक्रमों के जरिए बच्चों को शिक्षा से जोड़ने तथा समाज में पढ़ाई के महत्व का संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है।
नोटबुक के पिछले कवर पर फोर-वे टेस्ट छापने का उद्देश्य विद्यार्थियों को सत्य, निष्पक्षता, सद्भावना और सभी के लिए लाभकारी सोच जैसे मूल्यों से परिचित कराना भी बताया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने फोर-वे टेस्ट को दोहराकर इसमें भागीदारी की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।