{"_id":"631376af99716241d12c83e3","slug":"video-the-world-s-largest-pen-will-be-installed-in-a-government-school-a-prayer-meeting-will-be-held-and-a-s","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: सरकारी स्कूल में दुनिया का सबसे बड़ा पेन स्थापित, प्रार्थना सभा करवाएगा और गीत-कहानी भी सुनाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: सरकारी स्कूल में दुनिया का सबसे बड़ा पेन स्थापित, प्रार्थना सभा करवाएगा और गीत-कहानी भी सुनाएगा
वीडियो डेस्क, अमर उजाला, नाहन/शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 03 Sep 2022 09:15 PM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के सरकारी उच्च विद्यालय नौरंगाबाद में शनिवार को 20 फीट लंबा, एक फीट मोटा और 43 किलो वजनी स्याही वाला पेन शक्ति स्थापित किया गया। स्कूल के मुख्याध्यापक का दावा है कि यह दुनिया का सबसे बड़ा पेन है, जो लिखेगा ही नहीं, बल्कि किसी भी शिक्षक के छुट्टी पर होने पर उनकी ओर से रिकॉर्ड लेक्चर विद्यार्थियों को सुनाएगा भी। शिक्षण-अधिगम तकनीक से युक्त यह पेन दिन को विद्यार्थियों की निगरानी और रात को स्कूल की पहरेदारी करेगा। ये पेन लिख सकता है। शारीरिक शिक्षक की गैर मौजूदगी में बच्चों को प्रार्थना सभा करवा सकता है। किसी शिक्षक के छुट्टी पर जाने पर उनकी आवाज में पाठ पढ़ा सकेगा। स्कूल के मुख्याध्यापक एवं विज्ञान के शिक्षक डॉ. संजीव अत्री ने शिक्षकों के सहयोग से पेन का डिजाइन बनवाया और 45,000 रुपये की लागत से तीन माह में इसे तैयार भी करवाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।