{"_id":"62ee69a0a6946d11a75cb818","slug":"watch-video-students-crossing-flooded-khadd-in-mandi-joginder-nagar-himachal-pradesh","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: जान जोखिम में डालकर उफनती खड्ड को पार कर स्कूल पहुंच रहे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: जान जोखिम में डालकर उफनती खड्ड को पार कर स्कूल पहुंच रहे बच्चे
वीडियो डेस्क, अमर उजाला, शिमला/मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 06 Aug 2022 06:46 PM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में लडभड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत पिहड़-बेढलू के भरैड़ा गांव के छह परिवारों के बच्चे जान जोखिम में डालकर करसाल स्कूल जाने को मजबूर हैं। गांव और स्कूल के मध्य खड्ड पड़ती है। बरसात के कारण खड्ड का जलस्तर बढ़ जाता है, इस कारण इसे पार करना मुश्किल होता है। खड्ड पर कोई पुल नहीं है। इसलिए बच्चों को खड्ड पार कर स्कूल पहुंचना पड़ रहा है। गांववासियों ने पंचायत और विभागीय अधिकारियों के समक्ष यह समस्या रखी लेकिन समाधान नहीं हुआ। गांववासियों में सुभाष बक्शी राम, वीर सिंह, संतोष कुमार, विनय कुमार आदि ने बताया कि 40 साल से मांग कर रहे हैं। अभी तक समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि शीघ्र ही खड्ड पर पुल बनाया जाए ताकि स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों को बरसात के दौरान खड्ड आर-पार करने में सुविधा हो। इस बारे में ग्राम पंचायत पिहड़ बेढलू की प्रधान रेणु देवी ने कहा कि पंचायत की बैठकों में प्रस्ताव पारित किया है। जोगिंद्रनगर के विधायक से भी बात की गई है। लोक निर्माण विभाग उपमंडल लडभड़ोल के सहायक अभियंता राहुल ठाकुर ने बताया कि इस संबंध में रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।