{"_id":"6ac34e823b7228f8cc0273dd","slug":"video-ayathhaya-ka-rathal-sa-jal-makhayalya-kaca-karaga-sapaii-rashatha-ka-agavaii-ma-jataga-sakaugdha-karayakarata-2026-10-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या के रुदौली से जिला मुख्यालय कूच करेंगे सपाई, रुश्दी की अगुवाई में जुटेंगे सैकड़ों कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या के रुदौली से जिला मुख्यालय कूच करेंगे सपाई, रुश्दी की अगुवाई में जुटेंगे सैकड़ों कार्यकर्ता
अयोध्या में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर चुनाव आयोग के खिलाफ सपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरेंगे। रुदौली विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी रुश्दी की अगुवाई में विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पहुंचेंगे। यहां सपा सांसद अवधेश प्रसाद के साथ कार्यकर्ता पैदल मार्च में शामिल होकर चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध दर्ज कराएंगे।
अमर उजाला की टीम ने पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी रुश्दी से आज प्रस्तावित पैदल मार्च और SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) को लेकर बातचीत की। पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि SIR के नाम पर जहां समाजवादी पार्टी के वोट हैं, वहां मतदाताओं के नाम काटने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची से नाम हटाए जाने को लेकर लोगों में चिंता है। चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता के साथ मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।
रुश्दी ने कहा कि अखिलेश यादव के आह्वान पर जिला मुख्यालय पर होने वाले प्रदर्शन में आज रुदौली विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचेंगे। उनकी अगुवाई में कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पहुंचकर सपा सांसद अवधेश प्रसाद के साथ पैदल मार्च करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाएगी और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सवालों को मजबूती से उठाया जाएगा।
पूर्व विधायक ने कहा कि लोकतंत्र खतरे में है। युवाओं में भी चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल हैं और दिल्ली में युवा चुनाव आयोग के खिलाफ सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज और मताधिकार सबसे महत्वपूर्ण है। चुनावी प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब दिया जाना चाहिए, ताकि लोगों का विश्वास कायम रहे।
अब्बास अली जैदी रुश्दी ने कहा कि वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में बदलाव की हवा बह रही है। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं और जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष करते रहेंगे। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं से जिला मुख्यालय पहुंचकर पैदल मार्च में शामिल होने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।