Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Bageshwar News
›
VIDEO : Simagadi post office embezzlement case reached DM office villagers protested in the collectorate premises
{"_id":"6713750e0f3c0ef91b0a8ee9","slug":"video-simagadi-post-office-embezzlement-case-reached-dm-office-villagers-protested-in-the-collectorate-premises","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : डीएम कार्यालय पहुंचा सिमगड़ी डाकघर गबन मामला, ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट परिसर में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : डीएम कार्यालय पहुंचा सिमगड़ी डाकघर गबन मामला, ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट परिसर में किया प्रदर्शन
बागेश्वर सिमगड़ी के डाकखाने में हुए गबन का मामला डीएम कार्यालय तक पहुंच गया है। ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन देकर मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। खाताधारकों ने 25 अक्तूबर तक जांच नहीं होने पर कमेड़ीदेवी डाकखाने के बाहर धरने पर बैठने की चेतावनी दी है। शनिवार को ग्राम प्रधान उत्तम सिंह राठौर के नेतृत्व में ग्रामीणों का शिष्टमंडल डीएम से मिला। ग्राम प्रधान ने बताया कि सिमगड़ी डाकखाने में ग्रामीणों ने धन की बचत के लिए खाते खुलवाए थे, लेकिन उनके खातों से रुपये गायब कर दिए गए हैं। खाताधारकों के खातों में दस, बीस या कुछ सौ रुपये ही जमा होने की बात कही जा रही है। कहा कि ग्रामीणों ने मेहनत, मजदूरी से पाई-पाई जोड़कर जमा कराई थी। रुपये गायब होने की बात पता चलने पर ग्रामीणों ने विगत दिनों कमेड़ीदेवी डाकखाने के बाहर प्रदर्शन भी किया था, जिसके बाद डाक विभाग के अधिकारी जांच करने की बात कह रहे हैं। हालांकि अब तक ग्रामीणों को संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया है। ग्रामीणों ने कहा कि उनकी मेहनत की कमाई को वह गबन की भेंट नहीं चढ़ने देंगे। जल्द समस्या का निदान नहीं हुआ तो 26 अक्तूबर से कमेड़ीदेवी में आंदोलन शुरू किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।