Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Chamoli News
›
Five roads in the Tharali area closed due to continuous rain; new wall of the revenue police outpost collapses
{"_id":"6a4f5262251307491003469a","slug":"video-five-roads-in-the-tharali-area-closed-due-to-continuous-rain-new-wall-of-the-revenue-police-outpost-collapses-2026-07-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"लगातार बारिश से थराली क्षेत्र की पांच सड़कें बंद, राजस्व पुलिस चौकी की नई दीवार गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार बारिश से थराली क्षेत्र की पांच सड़कें बंद, राजस्व पुलिस चौकी की नई दीवार गिरी
बुधवार देर रात से हो रही लगातार बारिश के कारण लोक निर्माण विभाग थराली के अंतर्गत आने वाली पांच मोटर सड़कें बंद हो गई हैं। मलबा और चट्टानें गिरने से सड़कें खोलने में जेसीबी मशीनों को भी परेशानी हो रही है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता मनीष डोगरा ने बताया कि थराली-देवाल-वाण, थराली-कुराड़, नंदकेसरी-जोला, देवाल-खेता और कुनार बैंड-घेस मोटर मार्ग बंद हैं। वहीं, बृहस्पतिवार सुबह राजस्व पुलिस चौकी थराली की एक दीवार भरभराकर पास के आवासीय मकान की ओर गिर गई। गनीमत रही कि उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि यह दीवार एक सप्ताह पहले ही बनाई गई थी, जिसके बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।