Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Chamoli News
›
VIDEO: After 51 years, Mother Anusuya Devi, the giver of sons, embarked on a procession in Karnaprayag; devotees gave her a grand welcome.
{"_id":"695a5604311700a0a1084c7c","slug":"video-video-after-51-years-mother-anusuya-devi-the-giver-of-sons-embarked-on-a-procession-in-karnaprayag-devotees-gave-her-a-grand-welcome-2026-01-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कर्णप्रयाग में 51 वर्षों बाद भ्रमण पर निकली पुत्र दायिनी मां अनुसूया देवी, श्रद्वालुओं ने किया भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कर्णप्रयाग में 51 वर्षों बाद भ्रमण पर निकली पुत्र दायिनी मां अनुसूया देवी, श्रद्वालुओं ने किया भव्य स्वागत
51 वर्षों के बाद विश्व कल्याण के लिए भ्रमण कर रही मंडल घाटी की पुत्र दायिनी माता अनुसूया देवी जिलासू तहसील के गिरसा गांव पहुंची। रविवार को सुबह देवी के पुजारी राकेश चंद्र तिवारी, वैभव तिवारी, चंद्र शेखर तिवारी ने मां अनुसूया की दुर्गा शप्तशती मंत्रों के साथ महाभिषेक पूजाएं संपादित की। तथा दोपहर को देवी ने गांव के पौराणिक श्री लक्ष्मी-नारायण मंदिर, चंडिका मंदिर और भूमियाल देवता के मंदिरों की परिक्रमा कर देवी-देवताओं को वस्त्र-आभूषण अर्पित किए। इस दौरान श्रद्वालु देव मिलन के दृष्य को देखकर भाव-विह्वल हो गए। और बाद में देवी ने ग्राम भ्रमण कर श्रद्वालुओं को सुख-समृद्वि का आशिर्वाद दिया। ग्रामीणों ने देवी को नए अनाज का भोग रोंट, आरसे, मालपूवे, फल, वस्त्र और आभूषण अर्पित कर कुशलता की प्रार्थना की। जिसके बाद विभिन्न गांवो का भ्रमण करते हुए देवी रात्रि प्रवास के लिए जिलासू गांव पहुंची। जहां पर ग्रामीणों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों और पुष्प वर्षा के साथ देवी का भव्य स्वागत किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।