{"_id":"68b5322801c5a363d60715fd","slug":"video-traders-mobilized-against-property-tax-on-shops-in-transport-nagar-haldwani-2025-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"ट्रांसपोर्ट नगर की दुकानों पर संपत्ति कर के खिलाफ व्यापारी लामबंद, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसपोर्ट नगर की दुकानों पर संपत्ति कर के खिलाफ व्यापारी लामबंद, किया प्रदर्शन
हल्द्वानी में ट्रांसपोर्ट नगर की दुकानों पर नगर निगम के संपत्ति कर के खिलाफ रविवार को व्यापारियों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया। निगम को अपने निर्णय पर पुनर्विचार करने का सुझाव दिया। कहा कि संपत्ति कर अव्यवहारिक और व्यापारी हित के प्रतिकूल है। ट्रांसपोर्ट व्यापारी एसोसिएशन से जुड़े व्यापारियों ने टीपीनगर गेट पर नारेबाजी की। एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप सब्बरवाल ने कहा कि ट्रांसपोर्ट कारोबार वर्षों से गिरावट झेल रहा है। आय दिन-प्रतिदिन प्रभावित हो रही है। निगम की ओर से जबरन संपत्ति कर थोपना व्यापारियों के लिए असहनीय बोझ साबित होगा। महामंत्री खीमानंद शर्मा ने चेतावनी दी कि निगम ने जल्द ही संपत्ति कर संबंधी नोटिस स्थगित नहीं किया तो चरणबद्ध आंदोलन होगा। वहां मंसूर खान, इंदर भुटियानी, हाजी नफीस, चंद्रशेखर पांडे, पंकज बोरा, राजेश पुरी, शंकर भुटियानी, भूपेन्द्र भसीन मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।