{"_id":"68b489c20eeeb1068109a027","slug":"video-bjp-workers-protested-against-the-indecent-comments-made-against-the-pm-2025-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"पीएम के प्रति अभद्र टिप्पणी करने के मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम के प्रति अभद्र टिप्पणी करने के मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध
मेस्टन रोड तिलक हाल के सामने कांग्रेस और भाजपाइयों के बीच दो घंटे तक तू-तू मैं-मैं चली। पिछले दिनों कांग्रेस की ओर से पीएम मोदी के लिए अभद्रभाषा का प्रयोग करने पर रविवार को भाजपा महिला मोर्चा और उत्तर व दक्षिण जिलाध्यक्षों के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता विरोध जताने पहुंचे थे। वहीं कांग्रेसियों ने भी जवाब देने की तैयारी कर रखी थी जिसकी वजह से मामला बढ़ गया।
पुलिस के इंतजाम के बावजूद भाजपाई तिलक हाल तक पहुंच गए। यहां सामने से कांग्रेसियों के आने से दोनों पक्षों के बीच जमकर नारेबाजी हुई। भाजपाई मां का अपमान कांग्रेस की पहचान नारे लगा रहे थे तो कांग्रेसी वोट चोर गद्दी छोड़ का नारा लगाने लगे। भाजपा विधायक नीलिमा कटियार, महापौर प्रमिला पांडेय, मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रीता शास्त्री सहित कई महिलाएं कांग्रेस शर्म करो, नारी अपमान बंद करो का नारा लगाते हुए कार्यालय तक पहुंच गईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।