{"_id":"6aac37e12d5051d663086471","slug":"video-anger-over-operation-of-outside-taxis-in-adi-kailash-yatra-2026-09-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: आदि कैलाश यात्रा में बाहरी टैक्सियों के संचालन से आक्रोश, विरोध करेगी यूनियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: आदि कैलाश यात्रा में बाहरी टैक्सियों के संचालन से आक्रोश, विरोध करेगी यूनियन
आदि कैलाश यात्रा में बाहरी टैक्सी वाहनों के प्रवेश के निर्णय से स्थानीय टैक्सी यूनियन ने आक्रोश जताया है। आदि कैलाश टैक्सी यूनियन से जुड़े वाहन स्वामियों और चालकों ने आज बांह में काली पट्टी बांधकर इसका विरोध करने के साथ ही कुमाऊं आयुक्त को डीएम को ज्ञापन भेजने का निर्णय लिया है। लोक निर्माण विभाग के सभागार में यूनियन अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नबियाल की अध्यक्षता में टैक्सी संचालकों और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। सभी ने यूनियन की मांगों का समर्थन किया। नबियाल ने कहा कि पिछले दो-तीन वर्षों से रूट विभाजन की मांग पर कई बार प्रशासन को ज्ञापन दिया गया इस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि स्थानीय युवाओं ने बैंक से ऋण लेकर वाहन खरीदे हैं। ऐसे में बाहरी टैक्सियों के आदि कैलाश यात्रा में आने से स्थानीय टूर ऑपरेटर, वाहन स्वामियों को इसका नुकसान झेलना पड़ रहा है। यूनियन की मांग है कि बाहरी टैक्सी वाहन केवल धारचूला तक ही आएं। इसके बाद की यात्रा में स्थानीय टैक्सियों का संचालन हो। वहीं निजी वाहनों में यात्रियों को बैठाने पर रोक लगे।बैठक में भूपाल रावल, भूपेंद्र थापा, महेश गर्ब्याल, प्रेमा कुटियाल, भूपेंद्र थापा, दिनेश चलाल, प्रवेश रौतेला, महेंद्र सिंह धामी. जीतेंद्र वर्मा, रुप सिंह दानू आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।