{"_id":"6adb8ba3cfc7c9c9c60c139d","slug":"video-meditation-and-yoga-center-built-at-a-cost-of-25-lakh-will-provide-people-with-relief-from-stress-2026-10-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 25 लाख से बना ध्यान और योग केंद्र दिलाएगा लोगों को तनाव से मुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 25 लाख से बना ध्यान और योग केंद्र दिलाएगा लोगों को तनाव से मुक्ति
अरविंद कुमार
Updated Fri, 23 Oct 2026 10:00 PM IST
Link Copied
पिथौरागढ़। नगर के लोगों को 25 लाख से बना ध्यान और योग केंद्र तनाव से मुक्ति दिलाने में मददगार साबित होगा। नगर के भाटकोट में ध्यान और योग केंद्र अस्तित्व में आया है और इसके दरवाजे आम लोगों के लिए खुल गए हैं। हरे-भरे पेड़ों के बीच लोग इस केंद्र में ध्यान लगाकर तनाव को दूर भगाएंगे तो योगाभ्यास कर निरोग रहेंगे।
नगर निगम ने भाटकोट में 25 लाख से ध्यान और योग केंद्र का निर्माण किया है। शुक्रवार को मेयर कप्लना देवलाल ने केंद्र का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह स्वास्थ्य, फिटनेस और मानसिक शक्ति बढ़ाने का अनूठा केंद्र साबित होगा। यह केंद्र आधुनिक सुविधाओं से लैस है। इस केंद्र में नगर के लोग और पर्यटक प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर वातावरण में ध्यान लगाकर तनाव को दूर भगा सकेंगे। वहीं योगाभ्यास कर अपने शरीर को निरोगी बना सकेंगे। उन्होंने कहा कि नगर के लोगों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए नगर निगम गंभीर है। इस मौके पर पार्षद डेरिक वाटसन, नीरज कोठारी, मोहित चौसाली, पृथ्वीराज बिष्ट, भूपेंद्र कठायत आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।