{"_id":"6adb3a659f53eb019f0fe4db","slug":"video-two-projects-approved-to-boost-tourism-in-haryana-2026-10-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में टूरिज्म को बढाने के लिए दो प्रोजेक्ट मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में टूरिज्म को बढाने के लिए दो प्रोजेक्ट मंजूर
हिसार। सहकारिता एवं पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा में टूरिज्म को बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार ने दो महत्वपूर्ण पायलट प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। जिसमें पिंजौर में पर्यटन केंद्र 11 एकड़ में विकसित किया जाएगा। इसके अलावा राइ टूरिस्ट स्पोटस एरिया में सेवन स्टार फेसिलिटी वाली इथेनिक सिटी बसाएंगे। यहां पर इंटरनेशनल कांफ्रेस, शादी समारोह आयोजित किए जा सकेंगे। इसके लिए 12 एकड़ जमीन को चिन्हित किया गया है।
हिसार में जनपरिवाद समिति की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा में टूरिज्म को बढ़ाने के लिए सूरजकुंड में वार्षिक मेले के साथ दिवाली मेला भी आयोजित किया जा रहा है। 23 अक्तूबर से हमारा यह मेला शुरु होगा। राखीगढ़ी को इंटरनेशनल लेवल पर पहचान दिलाने के लिए 188 करोड़ रुपये से म्यूजियम विकसित किया जाएगा। प्रदेश सरकार ने पयर्टन के क्षेत्र में दो पिंजौर व राई इथेनिक सिटी के लिए सीएम से मंजूरी मिल चुकी है। जल्द ही इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरु होगी।
उन्होंने कहा कि राखीगढ़ी में दस हजार साल पहले हमारी सभ्यता काफी आधुनिक व विकसित है। राखीगढ़ी में स्वास्तिक का प्रमाण , मिट्टी का शिवलिंग निकला है। यह हमारी सनातन संस्कृति तथा संस्कार की जानकारी देता है। मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा कि हड़प्पा सभ्यता की प्रतीक राखीगढ़ी को विश्वस्तरीय पहचान दिलाने के लिए आधुनिक म्यूजियम कॉम्प्लेक्स का कार्य जल्द पूरा किया जाएगा। इसके साथ ऑडिटोरियम का निर्माण भी किया जाएगा। जहां ऐतिहासिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। आधुनिक संग्रहालय के माध्यम से यहां प्राप्त पुरातात्विक अवशेषों और प्राचीन सभ्यता से जुड़े तथ्यों को व्यवस्थित एवं प्रभावी तरीके से प्रदर्शित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि संग्रहालय विद्यार्थियों, शोधार्थियों, इतिहासकारों और पर्यटकों के लिए ज्ञानवर्धक केंद्र के रूप में काम करेगा। राखीगढ़ी में विश्राम गृह का निर्माण कार्य भी पूरा किया जा चुका है।
----
उन्होंने कहा कि राखीगढ़ी में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार और पर्यटन को प्रोत्साहन देने से स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। यहां पर्यटकों की संख्या बढ़ने से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार, स्वरोजगार, हस्तशिल्प और अन्य आर्थिक गतिविधियों के नए अवसर पैदा हो सकते हैं। म्यूजियम और ऑडिटोरियम के माध्यम से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के शैक्षणिक सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और पुरातात्विक गतिविधियां आयोजित करने की संभावनाएं भी बढ़ेंगी। डॉ. अरविंद शर्मा ने झज्जर में गुरुकुल निर्माण की योजना की जानकारी देते हुए बताया कि इस विकास परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर ली गई है। इस दौरान डॉ. संजय मंजुल, डॉ. अरुण मुंजाल, डॉ मनमोहन, डॉ. पंकज गोयल, एसडीएम विकास यादव, जिला पार्षद दिनेश श्योराण, डॉ अप्पू सहारण, विनीत भनवाला, सरपंच मीनाक्षी सहित अन्य पुरातात्विक वैज्ञानिक, शिक्षाविद ,गणमान्य उपस्थित रहे।
-------
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।