{"_id":"6adb3a60336633c8cb074182","slug":"video-truck-driver-ramvilas-dies-of-cardiac-arrest-while-on-duty-at-the-loharu-pwd-2026-10-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"लोहारू पीडब्ल्ल्यूडी में ड्यूटी के दौरान ट्रक चालक रामबिलास की हृदयगति रुकने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहारू पीडब्ल्ल्यूडी में ड्यूटी के दौरान ट्रक चालक रामबिलास की हृदयगति रुकने से मौत
भिवानी। लोहारू में लोक निर्माण विभाग में ट्रक चालक के पद पर कार्यरत गांव सिंघानी निवासी 54 वर्षीय रामबिलास की ड्यूटी के दौरान हृदयगति रुकने से मौत हो गई। घटना वीरवार रात्रि करीब 11 बजे के आसपास की बताई जा रही है। मृतक के बेटे सुमेर के बयान पर पुलिस ने इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की।
जानकारी के अनुसार, रामबिलास गांव सिंघानी पिछले करीब 20 वर्षों से लोहारू में लोक निर्माण विभाग में नौकरी कर रहे थे। वीरवार रात करीब 11 बजे ड्यूटी के दौरान हृदयगति रुकने से उनका निधन हो गया। मृतक के परिवार में उसकी पत्नी, दो बेटे और पोते-पोतियां हैं। दोनों बेटे शादीशुदा हैं। पुलिस के जांच अधिकारी सहायक उपनिरीक्षक सोमबीर सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे सुमेर के बयान दर्ज कर इस संबंध में पुलिस ने इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है। संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।