गुप्तकाशी। गुप्तकाशी-लमगौंडी मोटरमार्ग पर डॉ. जैकवीन स्कूल के ऊपर शनिवार को सड़क चौड़ीकरण कार्य में लगा डंपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चालक वाहन से निकलकर झाड़ियों में जा गिरा, जिससे वह घायल हो गया। डंपर कुछ मीटर नीचे स्कूल के पास जा गिरा और वहां बने शौचालय क्षतिग्रस्त हो गए। जानकारी के अनुसार काकड़ा-गुप्तकाशी बाईपास राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कर रही कार्यदायी संस्था की ओर से इन दिनों सड़क कटिंग का काम किया जा रहा है। कटिंग से निकलने वाले मलबे को डंपरों के माध्यम से डंपिंग क्षेत्र तक पहुंचाया जा रहा है। शनिवार को करीब चार बजे एक डंपर मलबा लोड करते समय अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को उपचार के लिए गुप्तकाशी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। स्थानीय निवासी मदन सिंह रावत ने बताया कि कार्यदायी संस्था को पहले भी सुरक्षा को लेकर अवगत कराया गया था। उन्होंने कहा कि यदि यह हादसा विद्यालय संचालन के समय होता तो बड़ा नुकसान हो सकता था। उधर, चौकी प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।