{"_id":"6ac35e1ab259c8da5a02f66c","slug":"video-india-bloc-protests-in-new-tehri-against-the-election-commission-and-the-central-government-2026-10-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"नई टिहरी में इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई टिहरी में इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी
Renu Saklani
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:51 PM IST
Link Copied
नई टिहरी में इंडिया गठबंधन से जुड़े लोगों ने सोमवार को हनुमान चौक से डाइजर होते हुए कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली। कलेक्ट्रेट परिसर के तिराहे पर प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने आरोप लगाया कि भाजपा वोटों की चोरी कर लोकतंत्र की हत्या कर रही है। कांग्रेस अध्यक्ष मुरारी लाल खंडवाल ने कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी कई वर्षों से भाजपा और चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाते रहे हैं, जो अब सही साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि जब तक वोटों की चोरी का काम जारी रहेगा, इंडिया गठबंधन से जुड़े दल केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन करते रहेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।