{"_id":"67b97f1fa568721e0305a6a8","slug":"video-26-taka-bhara-vahana-ka-paravasha-nashhathha-kavaugdha-yatara-ka-lkara-palsa-na-kashapara-bjapara-gatharapara-jasapara-ka-bca-taya-kaya-nprta-palna","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : 26 तक भारी वाहनों का प्रवेश निषेध, कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस ने काशीपुर-बाजपुर-गदरपुर-जसपुर के बीच तय किया रूट प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : 26 तक भारी वाहनों का प्रवेश निषेध, कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस ने काशीपुर-बाजपुर-गदरपुर-जसपुर के बीच तय किया रूट प्लान
महाशिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा को लेकर एसपी अभय सिंह ने सीओ दीपक सिंह, कोतवाली प्रभारी अमर चंद्र शर्मा व यातायात पुलिस के साथ ही काशीपुर-बाजपुर-गदरपुर-जसपुर के बीच रूट प्लान तय किया। सर्किल क्षेत्र में कांवड़ियों की सुरक्षा के मद्देनजर 23 से 26 फरवरी तक भारी वाहन पर पाबंदी रहेगी। एसपी ने बताया कि धामपुर (बिजनौर) से आने वाले भारी वाहन नादेही व धर्मपुर बॉर्डर से आगे, ठाकुरद्वारा से आने वाले भारी वाहन सूर्या चौकी से आगे प्रतिबंधित रहेंगे। मुरादाबाद-टांडा से आने वाले वाहन चौकी पैगा, दड़ियाल की ओर से आने वाले वाहन लोहिया पुल, रामनगर की तरफ से आने वाले वाहन चौकी प्रतापपुर से आगे नहीं चलेगी। इसके अलावा हल्द्वानी से बाजपुर आने वाले वाहन चौकी बरहैनी, मोतियापुरा से गदरपुर की ओर आने वाले वाहन मोतीपुरा मसीत, नवाबगंज से गदरपुर की ओर से आने वाले वाहन महतोश मोड़ से आगे प्रतिबंधित रहेंगे। एसपी ने बताया कि आवश्यक सेवाओं जैसे दूध, गैस, फल, सब्जी और पेट्रोलियम पदार्थ आदि वाहन चलेंगे। खनन के परिवहन पर भी रोक रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।