काशीपुर में भाजपा ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों ने ‘भारत माता की जय’ और देशभक्ति से जुड़े नारे लगाए। काशीपुर में बुधवार को मोहल्ला किला से महाराणा प्रताप चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। यात्रा में नगर मंडल अध्यक्ष मानवेंद्र मानस और पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा के अलावा अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। यात्रा के दौरान जगह-जगह देशभक्ति गीतों की धुन पर कार्यकर्ता झूमते दिखाई दिए। इस दौरान तिरंगा यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य युवाओं और नागरिकों में देशभक्ति की भावना जागृत करना और राष्ट्र की एकता-अखंडता का संदेश देना है। पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा ने कहा कि लोगों में राष्ट्रभक्ति और देशभक्ति जगाने के लिए हर वर्ष इस तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाता है। नगर मंडल अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह मानस ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा देश और प्रदेश के विभिन्न स्थानों से लेकर जिले और शहर स्तर तक निकाली जा रही है। पूर्व प्रदेश मंत्री सीमा चौहान ने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से देश की आजादी में शहीद हुए देश भक्तों को भी याद किया जा रहा है, जिनके बलिदान की बदौलत आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।