{"_id":"6a87484cb01347af6f05953e","slug":"video-khatima-police-arrested-four-people-on-thursday-in-connection-with-a-case-of-electric-cable-theft-2026-08-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"खटीमा: विद्युत केबल चोरी के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खटीमा: विद्युत केबल चोरी के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया
अरविंद कुमार
Updated Fri, 21 Aug 2026 12:02 AM IST
Link Copied
खटीमा/मझोला। विद्युत केबल चोरी के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 2.50 लाख रुपये कीमत की विद्युत केबल बरामद हुई है।
खटीमा कोतवाली में घटना का खुलासा करते हुए सीओ नीरज सेमवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को 33/11 केवी उपसंस्थान हल्दी के अवर अभियंता विनोद चंद्र जोशी ने सूचना दी कि ग्राम चंदेली में चोरों ने विद्युत लाइन से केबल काटकर चोरी की है।चोरी की गई केबल को चोर काले रंग की कार में भरकर ग्राम चंदेली से ग्राम बंडिया की ओर भाग रहे हैं। ऊर्जा निगम की निगरानी टीम उनका पीछा कर रही है।सूचना पर सत्रहमील मझोला चौकी प्रभारी किशोर पंत टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि ग्राम बंडिया में भीम कॉलोनी के पास ऊर्जा निगम की टीम के सहयोग से संदिग्ध कार को रोककर उसमें सवार चार लोगों को पकड़ लिया गया। कार की तलाशी लेने पर उसमें विद्युत केबल के 2-3 फीट लंबे करीब 165 टुकड़े बरामद हुए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 2.50 लाख रुपये है।
पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्तों सिरौलीकला, पुलभट्टा निवासी अलीम, जुनैद, मोहम्मद अय्यूब और नगला, पंतनगर निवासी पिंटू कुमार सिंह ने पूर्व में भी खटीमा क्षेत्र में विद्युत केबल चोरी कर कबाड़ियों को बेचने की बात बताई । सीओ ने बताया कि मामले में अन्य संलिप्त व्यक्तियों व चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।अवर अभियंता की तहरीर पर अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर उनका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।