फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sri Lanka: अडाणी ग्रुप को श्रीलंका में दो पवन परियोजनाओं के लिए मंजूरी मिली, देश लौटेंगे गोतबाया राजपक्षे

Wed, 17 Aug 2022 11:25 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 17 Aug 2022 11:25 PM IST
सार

विजेसेकारा ने ट्वीट किया कि उन्होंने अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा करने के लिए मंगलवार को सार्वजानिक क्षेत्र की सीलोन बिजली बोर्ड (सीईबी) और सतत विकास प्राधिकरण के अधिकारियों से मुलाकात की।

विज्ञापन
Adani Group gets approval for two wind projects in Sri Lanka Gotabaya Rajapaksa return country
अडाणी समूह के सीईओ गौतम अडाणी - फोटो : सोशल मीडिया
श्रीलंका सरकार ने 50 करोड़ डॉलर से अधिक के निवेश वाली दो पवन परियोजनाओं के लिए अडाणी ग्रीन एनर्जी को शुरुआती मंजूरी दे दी है। श्रीलंका के ऊर्जा और बिजली मंत्री कंचना विजेसेकारा ने बुधवार को यह जानकारी दी।

 

श्रीलंका के उर्जा मंत्री ने क्या कहा?

Adani Group gets approval for two wind projects in Sri Lanka Gotabaya Rajapaksa return country
श्रीलंका के उर्जा मंत्री कंचना विजेसेकारा - फोटो : सोशल मीडिया
विजेसेकारा ने ट्वीट किया कि उन्होंने अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा करने के लिए मंगलवार को सार्वजानिक क्षेत्र की सीलोन बिजली बोर्ड (सीईबी) और सतत विकास प्राधिकरण के अधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि ये दो परियोजनाएं देश के उत्तरी प्रांत में मन्नार और पूनरिन में शुरू होंगी।

विजेसेकारा ने कहा, "अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा करने के लिए आज सीईबी और सतत विकास प्राधिकरण के अधिकारियों से मुलाकात की।" उन्होंने कहा, "अडाणी ग्रीन एनर्जी को मन्नार में 286 मेगावॉट और पूनरिन में 234 मेगावॉट की दो पवन परियोजनाओं के लिए शुरुआती मंजूरी दी गई है।"

24 अगस्त को श्रीलंका वापस लौटेंगे गोतबाया राजपक्षे

Adani Group gets approval for two wind projects in Sri Lanka Gotabaya Rajapaksa return country
श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने वाले गौतबाया राजपक्षे - फोटो : ट्विटर
पूर्व राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे 24 अगस्त को श्रीलंका लौटेंगे। उनके चचेरे भाई उदयंगा वीरातुंगा ने बुधवार को यह जानकारी दी।आर्थिक संकट को लेकर एक महीने से अधिक समय तक चले सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच राजपक्षे देश छोड़कर भाग गये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोन पर बताया- देश लौट सकता हूं..

Adani Group gets approval for two wind projects in Sri Lanka Gotabaya Rajapaksa return country
गोटाभाया राजपक्षे - फोटो : Twitter
वर्ष 2006 से 2015 तक रूस में श्रीलंका के राजदूत रहे वीरतुंगा ने कहा, ‘‘उन्होंने मुझसे फोन पर बात की, मैं आपको बता सकता हूं कि वह अगले हफ्ते देश लौट आएंगे।’’ उन्होंने कहा कि राजपक्षे 24 अगस्त को लौट सकते हैं। उन्होंने कहा कि अपदस्थ राष्ट्रपति को राजनीतिक पदों पर फिर से नहीं चुना जाना चाहिए।

श्रीलंका के 73 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति के बारे में वीरतुंगा ने कहा, ‘‘लेकिन वह अभी भी देश के लिए कुछ सेवा कर सकते हैं जैसी उन्होंने पहले की थी।’’ 
 
विज्ञापन

फिलहाल बैंकॉक के होटल में ठहरे हुए हैं गोतबाया

Adani Group gets approval for two wind projects in Sri Lanka Gotabaya Rajapaksa return country
Gotabaya Rajapaksa - फोटो : सोशल मीडिया
राजपक्षे फिलहाल थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के एक होटल में ठहरे हुए हैं, जहां पुलिस ने उन्हें सुरक्षा कारणों से घर के अंदर रहने की सलाह दी है।

राजपक्षे दूसरे देश में स्थायी शरण लेने से पहले अस्थायी प्रवास के लिए 11 अगस्त को सिंगापुर से एक विशेष उड़ान से थाईलैंड पहुंचे थे। वह उसी दिन बैंकॉक पहुंचे जिस दिन सिंगापुर में उनका वीजा समाप्त हो गया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed