{"_id":"6a80e709449e303d4400ae85","slug":"biggest-storm-threat-in-155-years-hurricane-lala-heads-toward-hawaii-big-island-will-cause-devastation-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hurricane Lala: 155 साल में सबसे भीषण तूफान का खतरा, हवाई के बिग आईलैंड की ओर बढ़ा तूफान; क्या मचेगी तबाही?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Hurricane Lala: 155 साल में सबसे भीषण तूफान का खतरा, हवाई के बिग आईलैंड की ओर बढ़ा तूफान; क्या मचेगी तबाही?
Sun, 16 Aug 2026 03:54 AM IST
हिमांशु सिंह चंदेल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हवाई
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हवाई
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Sun, 16 Aug 2026 03:54 AM IST
सार
Lala Hurricane Heads Toward Hawaii's Big Island: हवाई के एक बड़े द्वीप की ओर तूफान लाला तेजी से बढ़ रहा है। यह तूफान 155 साल बाद द्वीप पर सीधे टकराने वाला पहला तूफान बन सकता है। इसकी रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच गई है और इसे श्रेणी-1 का तूफान बताया गया है। ऊंचाई वाले इलाकों में 63.5 सेंटीमीटर तक बारिश की आशंका है। क्या भारी बारिश, भूस्खलन और तेज हवाएं बड़ी तबाही ला सकती हैं? आइए, विस्तार से समझते हैं...
विज्ञापन
1871 के बाद पहली बार बिग आइलैंड पर तूफान की सीधी मार
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के हवाई द्वीप समूह में तूफान लाला ने खतरे की घंटी बजा दी है। यह तूफान शनिवार को एक बड़े द्वीप यानी बिग आइलैंड की ओर बढ़ रहा था और इसके द्वीप के दक्षिणी हिस्से के पास पहुंचने का अनुमान है। अगर लाला सीधे द्वीप से टकराता है तो यह 155 साल में पहली बार होगा। तूफान की अधिकतम लगातार हवा की रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटा पहुंच गई है। प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह दी है और कई इलाकों में आश्रय केंद्र खोल दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या लाला 155 साल बाद बिग आइलैंड से सीधे टकराएगा?
मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, तूफान लाला बिग आइलैंड के दक्षिणी सिरे के बहुत करीब से गुजर सकता है। इससे पहले 1871 में श्रेणी-3 का तूफान बिग आइलैंड के उत्तर-पूर्वी हिस्से से टकराया था। इसके बाद ऐसा कोई तूफान नहीं आया, जिसने द्वीप पर सीधे दस्तक दी हो। लाला का रास्ता दक्षिणी हिस्से की ओर बताया गया है। हालांकि, अधिकारियों ने कहा है कि तूफान के सीधे जमीन से टकराए बिना भी भारी नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
तूफान लाला कितना ताकतवर हो गया है?
राष्ट्रीय तूफान केंद्र के अनुसार, लाला की अधिकतम लगातार हवा की रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटा हो गई है और इसे श्रेणी-1 का तूफान घोषित किया गया है। इसके कारण बिग आइलैंड के दक्षिणी हिस्से में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की आशंका है। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि समुद्र तल से हजारों फीट ऊपर स्थित ज्वालामुखीय ढलानों पर तूफान का असर ज्यादा गंभीर हो सकता है। ऊंचाई वाले इलाकों में 63.5 सेंटीमीटर तक बारिश का अनुमान है।
विज्ञापन