सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   BJP proposing elimination of Indian Constitution: Rahul Gandhi in Berlin

Germany: 'भारत का लोकतंत्र वैश्विक संपत्ति, संस्थाओं पर हमले कर रही भाजपा..', बर्लिन में बोले राहुल गांधी

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 23 Dec 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
सार

Germany: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रही है और देश की संस्थाओं पर कब्जा कर उनका इस्तेमाल अपने राजनीतिक हितों के लिए कर रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष इसका प्रतिरोध करेगा और इसके लिए एक प्रभावी तंत्र तैयार करेगा।

BJP proposing elimination of Indian Constitution: Rahul Gandhi in Berlin
कांग्रेस नेता राहुल गांधी - फोटो : एक्स/कांग्रेस/वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उस संविधान को 'खत्म करने की' बात कर रही है, जो सभी को समान अधिकार देता है। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष एक ऐसा प्रतिरोध तंत्र तैयार करेगा, जो आखिरकार भाजपा को सत्ता से हटाने में कामयाब होगा। 
Trending Videos


भारत का लोकतंत्र वैश्विक संपत्ति: राहुल गांधी
पिछले सप्ताह बर्लिन के हर्टी स्कूल में दिए गए अपने संबोधन में राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा ने देश की संस्थाओं पर हमला कर अपने राजनीतिक हितों के लिए उन पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया है और विपक्ष इसी के खिलाफ लड़ रहा है। सोमवार को कांग्रेस की ओर से जारी एक घंटे के वीडियो में राहुल गांधी ने कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत एक वैश्विक संपत्ति है और भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमला वैश्विक लोकतंत्र पर हमला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'अभिव्यक्ति की आजादी नहीं, जान बचाना सबसे बड़ा मुद्दा..', दफ्तरों पर हमलों को लेकर बोले बांग्लादेशी पत्रकार

'संस्थाओं पर भाजपा के कब्जे के खिलाफ लड़ रहे'
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हर्टी स्कूल के छात्रों से बातचीत में कहा कि भाजपा मूल रूप से संविधान को खत्म करने की सोच रही है। उन्होंने कहा कि इसका मतलब है राज्यों के बीच समानता के विचार को खत्म करना, भाषाओं और धर्मों के बीच समानता को खत्म करना और संविधान के उस मूल सिद्धांत को खत्म करना जिसमें हर व्यक्ति को समान महत्व दिया गया है। 'पॉलिटिक्स इज द आर्ट ऑफ लिसनिंग' शीर्षक वाले वीडियो में राहुल गांधी ने कहा, 'हम विपक्ष के प्रतिरोध का एक तरीका और एक व्यवस्था बनाएंगे, जो सफल होगी। लेकिन हम भाजपा से नहीं लड़ रहे हैं, हम भारतीय संस्थागत ढांचे पर उनके कब्जे के खिलाफ लड़ रहे हैं।'

'हथियार के रूप में हो रहा संस्थाओं का इस्तेमाल'
छात्रों के सवालों का जवाब देते हुए राहुल गांधी ने दावा किया कि देश की संस्थाओं को एक हथियार की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा, हमारा मानना है कि भारत की चुनावी व्यवस्था में समस्या है। दूसरा, हमारी संस्थाओं पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया गया है। देश की संस्थाओं पर बड़े पैमाने पर हमला हो रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि भारत में ऐसा माहौल बन गया है, जहां संस्थाएं वह भूमिका नहीं निभा पा रही हैं, जो उन्हें निभानी चाहिए।

ये भी पढ़ें: ट्रंप ने ग्रीनलैंड में नियुक्त किया विशेष दूत, डेनमार्क की गुहार- हमारी क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करें

उन्होंने कहा कि जहां यूरोप ने यूरोपीय संघ बनाने के लिए लंबा संघर्ष किया, वहीं भारत ने 1947 में संविधान के आधार पर एक आर्थिक और राजनीतिक संघ खड़ा किया। राहुल गांधी ने कहा, अगर दुनिया में लोकतंत्र पर कोई भी चर्चा होगी, तो दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इसलिए मैं कहता हूं कि भारतीय लोकतंत्र सिर्फ भारत की नहीं, बल्कि पूरी दुनिया की संपत्ति है। 




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed