फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   business jet crashed in North Carolina America killing several people

Jet Crash: अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान बिजनेस जेट क्रैश; कई लोगों की मौत

Fri, 19 Dec 2025 01:13 AM IST
लव गौर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नॉर्थ कैरोलिना
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नॉर्थ कैरोलिना Published by: लव गौर Updated Fri, 19 Dec 2025 01:13 AM IST
सार

Business Jet Crashed: अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में बड़ा हादसा हो गया। यहां लैंडिंग के दौरान बिजनेस जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
business jet crashed in North Carolina America killing several people
लैंडिंग के दौरान बिजनेस जेट क्रैश, कई लोगों की मौत (सांकेतिक फोटो) - फोटो : META-AI

विस्तार

अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में बड़ा विमान हादसा हो गया है। यहां एक क्षेत्रीय हवाई अड्डे पर गुरुवार को बिजनेस जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें पूर्व NASCAR ड्राइवर ग्रेग बिफल और उनके पूरे परिवार समेत सात लोगों की मौत हो गई। यह हवाई अड्डा NASCAR टीमों और फॉर्च्यून 500 कंपनियों की ओर से इस्तेमाल किया जाता है। हादसे के बाद विमान में भीषण आग लग गई। यह विमान चार्लोट से करीब 45 मील उत्तर में स्थित स्टेट्सविल रीजनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया।
विज्ञापन


फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने पुष्टि की है कि विमान में सवार सभी सात लोग हादसे का शिकार हुए। फ्लाइट रिकॉर्ड से पता चल है कि यह प्लेन रिटायर्ड NASCAR ड्राइवर ग्रेग बिफल की कंपनी के नाम पर रजिस्टर्ड था। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने बताया कि सेसना सी550 में छह लोग सवार थे, जो शार्लोट से लगभग 45 मील (72 किलोमीटर) उत्तर में स्टेट्सविले रीजनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया।
विज्ञापन


नॉर्थ कैरोलिना स्टेट हाइवे पेट्रोल ने पुष्टि की कि विमान में सवार लोगों में 55 वर्षीय ग्रेग बिफल, उनकी पत्नी क्रिस्टीना, 14 वर्षीय बेटी एम्मा और 5 वर्षीय बेटा राइडर शामिल थे। इनके अलावा डेनिस डटन, उनके बेटे जैक डटन और क्रेग वाड्सवर्थ भी विमान में मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




क्रैश के वक्त हल्की बारिश और बादल थे
इरेडेल काउंटी शेरिफ डैरेन कैंपबेल ने कहा, "मैं पुष्टि कर सकता हूं कि इसमें लोगों की मौत हुई है।" एयरपोर्ट के पास गोल्फ खेल रहे गोल्फर्स इस हादसे को देखकर हैरान रह गए।नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड और एफएए मामले की जांच कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक क्रैश के समय हल्की बारिश और बादल थे। 


प्रत्यक्षदर्शियों में दहशत
हवाई अड्डे के पास स्थित लेकवुड गोल्फ क्लब में खेल रहे गोल्फर्स ने विमान को बेहद नीचे उड़ते देखा। हादसे के वक्त कई खिलाड़ी डर के मारे जमीन पर लेट गए। गोल्फ कोर्स के नौवें होल पर विमान का मलबा फैल गया।

ये भी पढ़ें: Bangladesh: शेख हसीना के विरोधी नेता उस्मान हादी की मौत, ढाका में उग्र प्रदर्शन शुरू, सिर में मारी थी गोली

उड़ान की जानकारी
FlightAware.com के ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, विमान ने सुबह 10 बजे के कुछ देर बाद उड़ान भरी, लेकिन जल्द ही वापस लौट आया और स्टेट्सविल एयरपोर्ट पर लैंडिंग की कोशिश कर रहा था, तभी हादसा हो गया। योजना के मुताबिक, विमान को बाद में सारासोटा (फ्लोरिडा) से बहामास के ट्रेजर के इंटरनेशनल एयरपोर्ट, फिर फोर्ट लॉडरडेल होते हुए शाम तक स्टेट्सविल लौटना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed