सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Canada Shooting at the Hilton Hotel in Montreal; gunman kills an officer and is also shot dead.

Canada: मॉन्ट्रियल शहर के हिल्टन होटल में गोलीबारी, बंदूकधारी ने एक अधिकारी की हत्या, हमलावर भी ढेर

पीटीआई, मॉन्ट्रियल। Published by: Asmita Tripathi Updated Tue, 23 Jun 2026 07:43 AM IST
विज्ञापन
सार

कनाडा के मॉन्ट्रियल में एक होटल के बाहर हथियारबंद संदिग्ध ने पुलिस पर गोलीबारी कर दी। जवाबी कार्रवाई में संदिग्ध मारा गया। घटना में एक पुलिस गंभीर रूप से घायल हुआ। हालांकि पुलिस हमलावर के मकसद की जांच कर रही है।

Canada Shooting at the Hilton Hotel in Montreal; gunman kills an officer and is also shot dead.
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कनाडा के मॉन्ट्रियल शहर के एक होटल में एक संदिग्ध ने बंदूक से गोलीबारी की, जिसमें एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने जवाबी गोलीबारी की और संदिग्ध को मार गिराया। इसमें एक नागरिक की भी मौत हो गई, लेकिन यह तुरंत साफ नहीं हो पाया कि गोली किसने चलाई।

एक पुलिस अधिकारी गंभीर रूप से घायल
पुलिस प्रमुख फाडी डागर ने बताया कि शहर के कोट-डेस-नीजेस इलाके में हुई गोलीबारी में एक दूसरा पुलिस अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गया, लेकिन उसकी हालत स्थिर है। उन्होंने बताया कि हमलावर को पुलिस ने गोली मारकर मार डाला। पुलिस प्रमुख ने कहा कि 24 वर्षों में यह पहली बार है कि मॉन्ट्रियल पुलिस का कोई अधिकारी ड्यूटी के दौरान शहीद हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मकसद का पता लगाने की कोशिश में पुलिस
उन्होंने पत्रकारों से कहा, 'यह बहुत ही दुखद दिन है। यह एक बुरे सपने जैसा है।' डागर ने बताया कि स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 11:35 बजे किसी ने आपातकालीन सेवाओं को फोन करके हिल्टन होटल की खिड़की से बंदूक लहराते हुए एक व्यक्ति के बारे में सूचना दी। उन्होंने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और उन पर गोलीबारी की गई। वीडियो में हमलावर होटल के बाहर भी दिखाई दिया।पुलिस अभी भी संदिग्ध के मकसद का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन

सुबह चार-पांच गोलियों की आवाज सुनी
डागर ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि नागरिक को गोली किसने मारी। गोलीबारी के पास निर्माण कार्य कर रहे जैकब कौटू ने बताया कि उन्होंने सोमवार सुबह चार-पांच गोलियों की आवाज सुनी। उन्होंने कहा कि कुछ मिनट बाद, पुलिस अधिकारी बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंचने लगे और उन्होंने और भी गोलियों की आवाज सुनी। उन्होंने आगे बताया कि हमने पुलिसकर्मियों को गोलीबारी में उलझते और गोली लगने से घायल होते देखा।

दो मेट्रो लाइनों के हिस्सों को बंद किया 
उनका अनुमान है कि उन्होंने 30 या 40 गोलियों की आवाज सुनी। सार्वजनिक सुरक्षा अधिकारियों ने इलाके में एक हथियारबंद और खतरनाक संदिग्ध के बारे में आपातकालीन चेतावनी जारी की और निवासियों से अपने घरों के अंदर ही सुरक्षित रहने का आग्रह किया। इस अलर्ट के चलते एक प्रमुख राजमार्ग, डेकारी एक्सप्रेसवे पर अस्थायी रूप से यातायात बंद कर दिया गया। इसके साथ ही दो मेट्रो लाइनों के अहम हिस्सों को भी अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। डागर ने पुष्टि की कि संदिग्ध की मौत अधिकारियों द्वारा अलर्ट जारी करने से पहले ही हो चुकी थी। अधिकारियों ने दोपहर 3 बजे के कुछ ही समय बाद अलर्ट वापस ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed