फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China said, not in Tibet's supporters of the Dalai Lama

चीन ने कहा, तिब्बत में नहीं है दलाई लामा के लिए कोई समर्थन

Thu, 07 Mar 2019 05:02 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Thu, 07 Mar 2019 05:02 AM IST
विज्ञापन
China said, not in Tibet's supporters of the Dalai Lama

चीन के अधिकारियों ने बुधवार को जोर देते हुए कहा कि तिब्बत में दलाई लामा के लिए कोई समर्थन नहीं है। अधिकारियों ने यह भी कहा कि तिब्बती लोग कम्युनिस्ट पार्टी की तरफ से उन्हें खुशनुमा जिंदगी दिए जाने के लिए शुक्रगुजार हैं। यह सप्ताह तिब्बत के सर्वोच्च धार्मिक गुरु दलाई लामा के भारत में शरण लिए जाने की 60वीं सालगिरह के तौर पर मनाया जा रहा है। 

विज्ञापन


बता दें कि तिब्बत को ‘शांति से मुक्त कराया गया हिमालयी क्षेत्र’ कहने वाले बीजिंग पर इस क्षेत्र में राजनीतिक और धार्मिक दमन का आरोप लगता रहा है। हालांकि चीन दावा करता रहा है कि तिब्बती अपनी व्यापक स्वतंत्रता से खुश हैं और इससे क्षेत्र का आर्थिक विकास होने का दावा करते रहे हैं।  तिब्बत पार्टी के अध्यक्ष वू यिंगजी ने कहा कि छोड़कर जाने के बाद दलाई लामा ने तिब्बतियों के लिए एक भी अच्छा काम नहीं किया है। वू ने यह बात चीन की वार्षिक संसदीय बैठक से इतर यहां पर कही।
विज्ञापन


आंकड़े नहीं करते इस बात का समर्थन

चीन भले ही तिब्बतियों के खुश होने की बात करता हो, लेकिन आंकड़े उसका समर्थन नहीं करते हैं। वर्ष 2009 से अब तक तकरीबन 150 तिब्बती युवक बीजिंग की अपने देश में उपस्थिति के खिलाफ  आग लगाकर आत्मदाह कर चुके हैं। चीन ने 2002 में दलाई लामा के साथ बातचीत शुरू की थी, लेकिन 9 दौर की वार्ता के बाद 2010 में यह वार्ता बंद हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकतर लोगों का मानना था कि चीन इस वार्ता के जरिए महज टाइमपास कर रहा था, क्योंकि उसे उम्मीद है कि दलाई लामा के निधन के बाद उसके ऊपर तिब्बत को लेकर बन रहा अंतरराष्ट्रीय दबाव खत्म हो जाएगा। नोबेल पुरस्कार विजेता दलाई लामा 83 साल के हो चुके हैं और उनके फैन पूरी दुनिया में बड़े पैमाने पर फैले हुए हैं। बहुत सारे तिब्बती बौद्ध यह भी खतरा जता चुके हैं कि दलाई लामा की मृत्यु के बाद चीन उनके ऊपर अपनी पसंद से किसी को दलाई लामा घोषित कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed