सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

दूसरी दुनिया और एलियंस को ढूंढने के लिए चीन ने बनाया अभी तक का सबसे बड़ा टेलीस्कोप

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 05 Aug 2018 10:33 AM IST
विज्ञापन
China made world biggest telescope to search another world or aliens

चीन ने दुनिया का सबसे बड़ा टेलीस्कोप बनाया है। जिसका आकार 30 फुटबॉल ग्राउंड के बराबर बताया जा रहा है। इसे साल 2011 में बनाना शुरू किया गया और दुनिया के सामने ये साल 2016 में आया।

Trending Videos
China made world biggest telescope to search another world or aliens

इसकी खासियत है कि इसे दूसरी दुनिया और एलियंस जैसी चीजों को ढूंढने के लिए बनाया गया है। इसका व्यास 500 मीटर है। इसे 4,450 पैनल्स को मिलाकर बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
China made world biggest telescope to search another world or aliens

अगर इसके पैनल्स की बात की जाए तो प्रत्येक की भुजा 11 मीटर की है। इसका नाम फास्ट रखा गया है। इसके बड़े आकार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 1.6 किलोमीटर परिमााप वाले इस टेलीस्कोप का चक्कर लगाने में 40 मिनट का समय लगेगा।

China made world biggest telescope to search another world or aliens

इसे एक कटोरे के आकार वाली घाटी में लगाया गया है। जो कि देश के गिझोऊ के दक्षिणी भाग में स्थित है। इस इलाके में 500 मीटर की दूरी पर ही तीन पहाड़ियां भी हैं। जो कि एक घाटी का आकार बनाती हैं। इसे टेलीस्कोप को संभालने के लिए उपयुक्त बताया गया है।

विज्ञापन
China made world biggest telescope to search another world or aliens

इस टेलीस्कोप को जहां पर रखा गया है वहां पांच किलोमीटर के दायरे में कोई भी शहर नहीं बसा है। इसी वजह से इलाका रेडियो साइलेंस है। बता दें ये विशाल आकार का टेलीस्कोप हजारों स्टील के पिलर्स और केबल्स पर टिका हुआ है। अब ये देखना दिलचस्प होगी कि चीन इससे कितनी कामियाबी हासिल कर पाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed