सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Defense Partnership Launched Between US and Indonesia Initiative Strengthen Bilateral Military Ties

US: अमेरिका और इंडोनेशिया में रक्षा सहयोग साझेदारी शुरू, द्विपक्षीय सैन्य संबंध मजबूत करने की पहल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Sandhya Kumari Updated Tue, 14 Apr 2026 12:14 PM IST
विज्ञापन
सार

अमेरिका और इंडोनेशिया ने नई रक्षा साझेदारी शुरू की, जो हिंद-प्रशांत में शांति व स्थिरता पर केंद्रित है। दोनों देश 170 से अधिक सैन्य अभ्यास करते हैं। समझौता प्रशिक्षण, क्षमता निर्माण और तकनीकी सहयोग बढ़ाने के साथ भविष्य की रक्षा पहल को मजबूत करेगा।

Defense Partnership Launched Between US and Indonesia Initiative Strengthen Bilateral Military Ties
अमेरिका और इंडोनेशिया के बीच द्विपक्षीय रक्षा सहयोग - फोटो : U.S. Department of War
विज्ञापन

विस्तार

अमेरिका के युद्ध सचिव पीट हेगसेथ ने सोमवार को पेंटागन में इंडोनेशिया के रक्षा मंत्री शफ्री शमसुद्दीन का स्वागत किया। दोनों देशों ने द्विपक्षीय सैन्य संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से एक प्रमुख रक्षा सहयोग साझेदारी शुरू करने की घोषणा की। यह नई रूपरेखा हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने पर केंद्रित है।

Trending Videos

दोनों के बीच सालान 170 से अधिक सैन्य अभ्यास

हेगसेथ ने कहा कि यह यात्रा इंडोनेशिया के साथ अमेरिका के बढ़ते सुरक्षा संबंधों के महत्व को दर्शाती है। उन्होंने बताया कि दोनों देश सालाना 170 से अधिक सैन्य अभ्यास करते हैं। हेगसेथ ने इस साझेदारी को सुरक्षा संबंधों की ताकत और क्षमता का प्रतीक बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, यह क्षेत्रीय प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करेगा और शांति के प्रति साझा प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाएगा। शमसुद्दीन ने भी इसी तरह के विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा, हम आपसी सम्मान और लाभ के आधार पर अपने राष्ट्रीय हितों के मूल्य को बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं। दोनों नेताओं ने इस साझेदारी को भविष्य के सहयोग के लिए एक नई शुरुआत बताया।

साझेदारी के मुख्य स्तंभ

यह समझौता तीन मूलभूत स्तंभों पर आधारित है। इनमें सैन्य संगठन और क्षमता निर्माण शामिल हैं। प्रशिक्षण और पेशेवर सैन्य शिक्षा इसका दूसरा महत्वपूर्ण पहलू है। अभ्यास और परिचालन सहयोग भी इस साझेदारी का एक प्रमुख हिस्सा है।

भविष्य की पहल और सहयोग

साझेदारी में उन्नत पहलों का पता लगाने की योजना भी शामिल है। इसमें असममित क्षमताओं का सह-विकास और अगली पीढ़ी की रक्षा प्रौद्योगिकियां शामिल हैं। दोनों पक्षों ने संयुक्त विशेष बलों के प्रशिक्षण को बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की। हेगसेथ ने द्वितीय विश्व युद्ध के अमेरिकी सैनिकों के अवशेषों की बरामदगी में इंडोनेशिया की सहायता के लिए आभार व्यक्त किया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed