फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump concrete plans help lebanon oust hezbollah israel withdrawal

Trump on Lebanon: ईरान से जंग जारी, लेबनान की मदद करेगा US; ट्रंप हिजबुल्ला के खात्मे की रणनीति पर क्या बोले?

Wed, 22 Jul 2026 02:13 AM IST
राकेश कुमार एएनआई, वाशिंगटन।
एएनआई, वाशिंगटन। Published by: राकेश कुमार Updated Wed, 22 Jul 2026 02:13 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लेबनान से हिजबुल्ला को हटाने के लिए ठोस प्लान का दावा किया है। एक तरफ इस्राइली सेना की वापसी प्रक्रिया जारी है, वहीं दूसरी तरफ सीमा पर लेबनानी सेना पर इस्राइली गोलीबारी से तनाव भी कायम है।
 

विज्ञापन
Donald Trump concrete plans help lebanon oust hezbollah israel withdrawal
अमेरिका-लेबनान संबंध - फोटो : @AI/अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

ईरान से जारी जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि लेबनान से हिजबुल्ला को हटाने के लिए अमेरिका के पास ठोस योजनाएं हैं। ओवल ऑफिस में लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन के साथ बैठक के दौरान ट्रंप ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि लेबनान के साथ लंबे समय से बुरा व्यवहार हुआ है। अब इस देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पूरा सम्मान और स्थिरता मिलेगी।
विज्ञापन


क्या हिजबुल्ला से सीधी बात करेंगे ट्रंप?
ट्रंप ने साफ कहा कि वे और राष्ट्रपति जोसेफ औन हिजबुल्ला को बाहर करने की रणनीति पर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि अमेरिका के पास इसके लिए बहुत ठोस योजनाएं तैयार हैं। इसमें दूसरे देश भी मदद कर रहे हैं। ट्रंप ने यह भी कहा कि अगर लेबनानी राष्ट्रपति कहेंगे, तो वे हिजबुल्ला से सीधे बात करने को भी तैयार हैं। ट्रंप ने कहा, 'मैं हर किसी से बात कर सकता हूं।'
विज्ञापन


क्या इस्राइली सेना वापस लौट रही है?
ट्रंप ने दक्षिणी लेबनान के जमीनी हालात पर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने बताया कि इस्राइली रक्षा बल (IDF) अपने सैनिकों को दूसरे इलाकों में भेज रहे हैं। त्रिपक्षीय ढांचे के तहत इस्राइल पायलट जोन से हट रहा है। यह वापसी फ्रौन, सरीफा और ज़ौतर अल-गर्बिया गांवों में शुरू हो चुकी है। ट्रंप ने इस समझौते की तारीफ की और इसे लेबनान के लिए एक बड़ी कामयाबी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


40 साल बाद अमेरिका से लेबनान के बीच फिर शुरू होगी सीधी उड़ान
ट्रंप ने लेबनान को लेकर एक और ऐतिहासिक ऐलान करते हुए कहा है कि वह अमेरिकी विमानन कंपनियों को 40 साल से भी अधिक समय बाद लेबनान के लिए सीधी उड़ानें फिर से शुरू करने की इजाजत देंगे। एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, 1980 के दशक में सुरक्षा कारणों और विमान अपहरण की घटनाओं के बाद अमेरिका ने बेरूत के लिए सीधी उड़ानों पर पूरी तरह से बैन लगा दिया था। अब ट्रंप के इस बड़े फैसले से न सिर्फ दोनों देशों के बीच यात्रा का समय और खर्च कम होगा, बल्कि दशकों बाद अमेरिका और लेबनान के बीच व्यापारिक, कूटनीतिक और आर्थिक संबंधों को भी एक नया नया मोड़ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।


यह भी पढ़ें: Lalit Modi: ललित मोदी पर जुर्माना रद्द, SAFEMA न्यायाधिकरण से 16 साल बाद राहत; IPL के पूर्व चेयरमैन क्या बोले?

मुख्य बातें
  • अमेरिका के पास हिजबुल्ला को हटाने का ठोस प्लान है।
  • ट्रंप और लेबनानी राष्ट्रपति जोसेफ औन के बीच अहम बैठक हुई।
  • ट्रंप जरूरत पड़ने पर हिजबुल्ला से सीधी बात को तैयार हैं।
  • इस्राइली सेना पायलट जोन से पीछे हट रही है।
  • फ्रौन, सरीफा और ज़ौतर अल-गर्बिया से इस्राइली सेना की वापसी शुरू।
  • लेबनान जल्द ही अब्राहम एकॉर्ड्स में शामिल हो सकता है।
  • इस्राइली सेना पर लेबनानी सैनिकों पर फायरिंग का आरोप लगा है।

क्या सीमा पर फिर बढ़ रहा है तनाव ?
एक तरफ समझौते की बात हो रही है, तो दूसरी तरफ सीमा पर हलचल जारी है। लेबनानी सेना ने दावा किया है कि इस्राइली बलों ने उनके सैनिकों के पास गोलीबारी की है। यह घटना तब हुई जब लेबनानी सैनिक ज़ौतर अल-गर्बिया और ज़्रारियेह इलाके में तैनाती के लिए जा रहे थे। लेबनानी सेना का कहना है कि इस्राइल की यह हरकत शांति प्रक्रिया और तैनाती में बाधा डाल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed