{"_id":"5b1b5a354f1c1bf46e8b6d24","slug":"know-the-important-points-about-anthony-bourdain","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुनिया का सबसे मशहूर शेफ भारत का था दीवाना ","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
दुनिया का सबसे मशहूर शेफ भारत का था दीवाना
Sat, 09 Jun 2018 11:41 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 09 Jun 2018 11:41 AM IST
विज्ञापन
1 of 10
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मशहूर शेफ की बात करें तो लोगों के जहन में एक ही ख्याल आता है, वह व्यक्ति जो किसी बड़े होटल में काम करता हो और खाना बनाने से संबंधित टेलीविजन शो करता हो। लेकिन कई शेफ ऐसे भी होते हैं जो खाने के प्रति अपने प्रेम से लोगों के दिलों में बस जाते हैं। ऐसे ही एक शेफ थे एंथनी बोर्डेन।
भारत में भी थे मशहूर
2 of 10
पेशे से मशहूर शेफ, फूड क्रिटिक और लेखक रहे एंथनी का 61 साल की उम्र में निधन हो गया। उनका शव उनके होटल के कमरे में मिला। एंथनी की मौत की असली वजह अभी सामने नहीं आई है लेकिन पुलिस को यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। अपने काम से वह केवल अमेरिका में ही नहीं बल्कि भारत में भी मशहूर थे। चलिए आज हम आपको एंथनी से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं-
इस किताब से हुए थे लोकप्रिय
3 of 10
दुनिया में जैसे ही एंथनी की मौत की खबर फैली तो हर कोई सदमे में आ गया। एंथनी अपनी बेस्ट सेलिंग किताब 'किचेन कॉन्फिडेंशियल: एडवेंचर्स इन दि कुलिनरी अंडरबेली' से लोकप्रिय हुए थे। उनकी ये किताब भारत में भी बहुत पसंद की गई।उनकी मौत के कुछ घंटे बाद ही उनकी ये किताब अमेजॉन पर टॉप 20 में शुमार हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीयों के बारे में कही थी ये बात
4 of 10
एंथनी का भारत के साथ भी एक खास रिश्ता रहा था। नो रिजर्वेशन नाम का उनका शो भारत में बहुत मशहूर हुआ था। उन्होंने एक इंटरव्यू में भारतीयों की तारीफ करते हुए कहा था कि यहां के लोगों का दिल बहुत बड़ा है। यह देश बहुत ही कलरफुल है और यहां के लोग एक दूसरे के बेहद करीब हैं।
विज्ञापन
शेफ विकास ने जताया दुख
5 of 10
भारतीय शेफ विकास खान्ना ने एंथनी की मौत पर दुख जताते हुए बताया कि उन्होंने एंथनी को कई भारतीय जगहों के बारे में बताया था। उन सभी जगहों को एंथनी ने पसंद भी किया। शेफ विकास का कहना है कि एंथनी की मौत की खबर सुनकर उनका दिल टूट चुका है। वह बुरा अनुभव कर रहे हैं कि जब ऐंथनी अपने शो की शूटिंग के लिए अमृतसर आए थे तो वह उन्हें जॉइन नहीं कर पाए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।