पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   extreme heat in europe germany berlin police uses water cannons to provide relief video viral

'दंगा रोकने वाली वाटर कैनन से बरसीं ठंडी फुहारें': भीषण गर्मी में पुलिस ने लोगों को ऐसे दी राहत; देखें Video

Mon, 29 Jun 2026 06:53 PM IST
नवीन पारमुवाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन Published by: नवीन पारमुवाल Updated Mon, 29 Jun 2026 06:53 PM IST
सार

जर्मनी में भीषण गर्मी से हाहाकार मचा हुआ है, तापमान ने सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। ऐसे में बर्लिन पुलिस लोगों को ठंडक पहुंचाने के लिए सड़कों पर उतरी और पानी की बौछारें कीं।

विज्ञापन
extreme heat in europe germany berlin police uses water cannons to provide relief video viral
लोगों को गर्मी से बचाने के लिए उतरी पुलिस। - फोटो : IANS

विस्तार

Extreme Heat in Europe: इस वक्त पूरा यूरोप भीषण गर्मी की आग में जल रहा है। फ्रांस से लेकर ब्रिटेन तक तापमान नए रिकॉर्ड बना रहा है और लोगों का हाल बेहाल है। देश के कई हिस्सों में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर गया है। इस जानलेवा गर्मी के बीच बर्लिन की पुलिस ने लोगों को राहत देने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया। पुलिस ने शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में वाटर कैनन का इस्तेमाल कर लोगों को गर्मी से राहत दिलाई।
विज्ञापन


गर्मी ने कैसे तोड़ दिए सारे रिकार्ड?
जर्मन मौसम सेवा के अनुसार, शनिवार को सैक्सोनी-एनहाल्ट में 41.5 डिग्री सेल्सियस का तापमान दर्ज किया गया, जो देश का नया आल-टाइम रिकार्ड है। रविवार को यह और बढ़कर 41.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बर्लिन में भी तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहा, जो सामान्य से बहुत ज्यादा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कहां-कहां की पानी की बौछार?
बर्लिन पुलिस ने शहर के उन प्रमुख स्थानों पर पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया जहां पर्यटकों की भीड़ सबसे ज्यादा होती है। पुलिस ने पोट्सडामर प्लात्ज, ब्रांडीबर्ग गेट और रीचस्टाग बिल्डिंग जैसे इलाकों में वाटर कैनन तैनात किए। 

आम तौर पर प्रदर्शनों को नियंत्रित करने के लिए इस्तेमाल होने वाली इन पानी की तोपों से इस बार ठंडी फुहारें छोड़ी गईं, जिसका वहां मौजूद लोगों ने जमकर आनंद लिया। बच्चे, बड़े और पर्यटक खुशी-खुशी इन बौछारों में भीगते नजर आए। कई लोगों ने पुलिस के इस कदम की सराहना की और उन्हें धन्यवाद दिया।


यह भी पढ़ें: Heat Dome Effect: क्या फिर लौटेगा 'हीट डोम इफेक्ट'? जुलाई में फ्रांस पर मंडरा रहा भीषण गर्मी का खतरा

क्या यह गर्मी जलवायु परिवर्तन का असर है?
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, यह भीषण गर्मी की लहर जलवायु परिवर्तन से जुड़ी घटनाओं का ही एक हिस्सा है। जर्मनी समेत पूरे यूरोप में जून के महीने में गर्मी के कई रिकार्ड टूट चुके हैं। इस गर्मी के कारण फ्रांस और ब्रिटेन जैसे देशों में कई मौतें भी हुई हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बुजुर्गों और बच्चों के लिए विशेष अलर्ट जारी किया है। गर्मी की वजह से पानी की कमी और परिवहन जैसी समस्याएं भी बढ़ गई हैं। फिलहाल, लोगों को घरों के अंदर रहने, खूब पानी पीने और धूप से बचने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed