फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   france spain wildfire bordeaux evacuation Laurent Nunez European Heatwave

फ्रांस में बेकाबू हुई आग: 2.5 लाख लोगों ने छोड़ा घर, बोरदो पर मंडराया खतरा; क्या स्पेन में भी बढ़ी तबाही?

Sun, 26 Jul 2026 04:33 PM IST
राकेश कुमार पीटीआई, लेजे कैप-फेरेट।
पीटीआई, लेजे कैप-फेरेट। Published by: राकेश कुमार Updated Sun, 26 Jul 2026 04:33 PM IST
सार

दक्षिण-पश्चिम फ्रांस में लगी भीषण जंगल की आग अब ऐतिहासिक शहर बोरदो तक पहुंचने लगी है। फ्रांस में ढाई लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। दूसरी ओर स्पेन में भी आग ने हालात गंभीर कर दिए हैं। दोनों देशों में सेना और दमकल विभाग लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
france spain wildfire bordeaux evacuation Laurent Nunez European Heatwave
फ्रांस के जंगलों में आग - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

दक्षिण-पश्चिम फ्रांस के जंगलों में लगी भीषण आग अब बेकाबू होती जा रही है। आग तेजी से फैलने के कारण प्रशासन को बड़े पैमाने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना पड़ रहा है। अकेले रविवार रात एक इलाके से करीब 55 हजार लोगों को निकाला गया। अब तक पूरे क्षेत्र में करीब ढाई लाख लोग अपना घर छोड़ने पर मजबूर हो चुके हैं।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा चिंता की बात यह है कि आग अब दुनिया भर में अपनी वाइन के लिए मशहूर शहर बोरदो के बेहद करीब पहुंच गई है। प्रशासन ने शहर के दक्षिण-पश्चिम की कई बस्तियां खाली करा दी हैं। तेज हवाएं और सूखा मौसम आग बुझाने में सबसे बड़ी चुनौती बने हुए हैं। फ्रांस के गृह मंत्री लॉरेंट नुनेज ने कहा कि हालात बेहद कठिन हैं। उनके मुताबिक यह आग इतनी भीषण है कि खुद अपनी हवा पैदा कर रही है, जिससे इसकी दिशा का अनुमान लगाना मुश्किल हो गया है। दमकलकर्मी पूरी रात आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे रहे।
विज्ञापन


42 हजार हेक्टेयर इलाका जलकर राख
अब तक करीब 42 हजार हेक्टेयर जंगल और झाड़ियां जल चुकी हैं। यह इलाका पेरिस शहर के क्षेत्रफल से करीब चार गुना बड़ा बताया जा रहा है। बोरदो के मेयर थॉमस केजनाव ने कहा कि आग अब महानगर के मुहाने तक पहुंच चुकी है। आग शहर से केवल 15 किलोमीटर दूर है। खतरे को देखते हुए बोरदो को जोड़ने वाले प्रमुख हाईवे का एक हिस्सा बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना भी उतरी मैदान में
आग बुझाने के लिए हजारों दमकलकर्मी लगातार काम कर रहे हैं। विमानों से पानी और अग्निशमन रसायन गिराए जा रहे हैं। राहत और बचाव कार्य में सेना की भी मदद ली जा रही है। दक्षिणी फ्रांस के लैंडेस इलाके से भी करीब 30 हजार लोगों को निकाला गया है। इसके बाद पूरे दक्षिण-पश्चिम फ्रांस में विस्थापित लोगों की संख्या 2.5 लाख के पार पहुंच गई है।


यह भी पढ़ें: Pakistan Rain: पाकिस्तान में बारिश का कहर जारी, पंजाब में दो बच्चों समेत सात की मौत, क्या अभी और बढ़ेगा खतरा?

स्पेन में भी बिगड़ रहे हालात
फ्रांस के पड़ोसी देश स्पेन में भी जंगल की आग तेजी से फैल रही है। पूर्वी तट के वालेंसिया और मैड्रिड के पश्चिमी इलाकों में बड़े पैमाने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है। यहां अब तक करीब 1.16 लाख लोग विस्थापित हो चुके हैं। वालेंसिया के उपनगर मानिसेस में चार घंटे तक बेकाबू रही आग में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस नई आग की घटना में स्पेन की यह पहली मौत है। इससे पहले इसी महीने दक्षिणी स्पेन में लगी भीषण आग में 13 लोगों की जान जा चुकी थी।

घटना से जड़ी सात बड़ी बातें
  • फ्रांस में जंगल की आग के कारण 2.5 लाख से ज्यादा लोग घर छोड़ने पर मजबूर हुए।
  • मशहूर वाइन सिटी बोरदो से महज 15 किलोमीटर दूर पहुंची आग।
  • अब तक 42 हजार हेक्टेयर जंगल और वन क्षेत्र जलकर राख।
  • गृह मंत्री के मुताबिक आग खुद अपनी हवा पैदा कर रही है, इसलिए इसकी दिशा बदल रही है।
  • खतरे को देखते हुए बोरदो का प्रमुख हाईवे आंशिक रूप से बंद किया गया।
  • आग बुझाने के लिए सेना, दमकलकर्मी और विमान लगातार अभियान चला रहे हैं।
  • स्पेन में 1.16 लाख लोग विस्थापित, जबकि इस महीने जंगल की आग से कुल 14 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed