सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   World ›   Germany Gurdwara Clash Updates many Injured in Violence Gun Kirpan Pepper Spray Used police probe hindi news

Germany Gurdwara Clash: जर्मनी के गुरुद्वारे में हिंसक झड़प, 11 घायल; बंदूक, कृपाण और पेपर स्प्रे का इस्तेमाल

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन Published by: Pavan Updated Tue, 21 Apr 2026 08:54 AM IST
विज्ञापन
सार

जर्मनी में एक गुरुद्वारे में हिंसा की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, नए और पुराने प्रबंधन के बीच पैसों को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था, जिसने हिंसा का रूप लिया है। इस दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि मौका-ए-वारदात पर बंदूक, कृपाण, पेपर स्प्रे का इस्तेमाल किया गया।

Germany Gurdwara Clash Updates many Injured in Violence Gun Kirpan Pepper Spray Used police probe hindi news
जर्मनी के गुरुद्वारे में हिंसा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

जर्मनी के मोर्स शहर के ड्यूसबर्ग इलाके में स्थित एक गुरुद्वारे में दो गुटों के बीच अचानक हिंसक झड़प हो गई। इस घटना में कम से कम 11 लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि इस दौरान चाकू, कृपाण, पेपर स्प्रे और यहां तक कि एक पिस्टल का भी इस्तेमाल किया गया।
Trending Videos


यह भी पढ़ें - Nuclear De-escalation: US-ईरान के बीच PAK में दूसरे दौर की वार्ता, कुशनर इस्लामाबाद रवाना; वेंस पर संशय बरकरार
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ झड़प का वीडियो
बताया जा रहा है कि करीब 40 लोग इस झगड़े में शामिल थे। जैसे ही गुरुद्वारे में धार्मिक कार्यक्रम शुरू होने वाला था, अचानक दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और मामला हाथापाई से होते हुए हिंसा में बदल गया। कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनमें लोग एक-दूसरे पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं।



हथियारों का इस्तेमाल, दहशत का माहौल
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुछ लोगों ने अचानक पेपर स्प्रे का इस्तेमाल किया, इसके बाद एक व्यक्ति ने पिस्टल से फायरिंग की, जबकि कई लोगों के पास चाकू और किरपान जैसे धारदार हथियार थे। हालांकि पुलिस को अभी तक कोई असली पिस्टल नहीं मिली है। शुरुआती जांच में पता चला है कि यह एक ब्लैंक-फायरिंग पिस्टल हो सकती है (जो असली गोली नहीं चलाती, लेकिन आवाज और धमाका करती है)।

क्या थी झगड़े की वजह?
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह विवाद गुरुद्वारे की कमेटी के चुनाव और फंड (पैसों) को लेकर था। पुराने और नए प्रबंधन के बीच काफी समय से तनाव चल रहा था,  दोनों गुट गुरुद्वारे के नियंत्रण और फैसले लेने के अधिकार को लेकर भिड़े हुए थे। एक अधेड़ के प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हमला पहले से प्लान किया हुआ लग रहा था।

यह भी पढ़ें - US: अमेरिका की लेबर सेक्रेटरी लोरी चावेज-डीरेमर ने छोड़ा पद, सत्ता के दुरुपयोग के आरोपों के बीच इस्तीफा

वारदात की जांच में जुटी पुलिस
वहीं घटना की जानकारी मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। स्पेशल टैक्टिकल यूनिट भी तैनात की गई। सभी घायलों का मौके पर ही इलाज किया गया। वहीं, एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि किसने किस पर हमला किया
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed