{"_id":"69e6e8c94869850d60015cfd","slug":"pakistan-halts-1-5-billion-sudan-arms-deal-after-saudi-arabia-withdraws-support-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"PAK-सूडान हथियार डील पर सऊदी का ब्रेक: खटाई में पड़ा 1.5 अरब डॉलर का समझौता? UAE और सऊदी के बीच तनाव का असर!","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
PAK-सूडान हथियार डील पर सऊदी का ब्रेक: खटाई में पड़ा 1.5 अरब डॉलर का समझौता? UAE और सऊदी के बीच तनाव का असर!
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: Shivam Garg
Updated Tue, 21 Apr 2026 08:42 AM IST
विज्ञापन
सार
सऊदी अरब के दबाव में पाकिस्तान ने सूडान को हथियार और लड़ाकू विमान बेचने की 1.5 अरब डॉलर की बड़ी डील रोक दी है। रिपोर्ट में UAE-सऊदी तनाव को इसकी मुख्य वजह बताया गया है।
पाकिस्तान और सऊदी अरब (फाइल फोटो)
- फोटो : एक्स/खालिद बिन सलमान
विज्ञापन
विस्तार
दुनिया के मंच पर अक्सर अपनी स्वतंत्र नीति का दावा करने वाला पाकिस्तान एक बार फिर सवालों के घेरे में है। हकीकत यह है कि जब भी बड़े फैसलों की बात आती है, इस्लामाबाद की डोर कहीं न कहीं बाहरी ताकतों के हाथ में नजर आती है। ताजा मामला भी कुछ ऐसा ही है, जहां करीब 1.5 अरब डॉलर की एक बड़ी हथियार डील सऊदी अरब के एक इशारे पर बीच रास्ते में ही रोक दी गई।
Trending Videos
सूडान को लड़ाकू विमान और हथियार बेचने की यह योजना अब ठंडे बस्ते में चली गई है, और इसके पीछे जिस तरह की कूटनीतिक दबाव की कहानी सामने आ रही है, उसने पाकिस्तान की विदेश नीति की कमजोरी को एक बार फिर उजागर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सऊदी के दबाव में बदला फैसला
अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब ने पाकिस्तान पर स्पष्ट दबाव बनाया कि वह इस डील को आगे न बढ़ाए। इतना ही नहीं, सऊदी ने सूडान को दी जाने वाली वित्तीय सहायता से भी किनारा कर लिया। सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान के कुछ सुरक्षा और कूटनीतिक अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि रियाद के रुख के बाद इस डील को रोकने का निर्णय लिया गया।
ये भी पढ़ें:- US-Iran War Deaths: अमेरिका-ईरान जंग में 3375 से अधिक मौतें, हताहतों में सैकड़ों बच्चे; टकराव 52 दिनों से जारी
जानकारी के अनुसार यह हथियार समझौता लगभग अंतिम चरण में पहुंच चुका था और इसकी रूपरेखा भी तैयार हो चुकी थी। दिलचस्प बात यह है कि इस डील को तैयार करने में सऊदी अरब की मध्यस्थता की भूमिका भी बताई जा रही है। हालांकि शुरुआती चरण में इस समझौते की फंडिंग को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई थी।
सूडान में जारी है संघर्ष
इस पूरे घटनाक्रम को खाड़ी देशों के बदलते समीकरणों से जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और सऊदी अरब के बीच बढ़ती खींचतान का असर इस डील पर भी पड़ा है। सूडान में सेना और अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (RSF) के बीच पिछले लगभग तीन वर्षों से चल रहा संघर्ष दुनिया के सबसे गंभीर मानवीय संकटों में से एक बन गया है। यह संघर्ष लाल सागर देश, जो सोने का एक प्रमुख उत्पादक है, को विदेशी हितों के लिए एक फ्लैशपॉइंट (तनाव का केंद्र) बना रहा है और देश के टूटने का खतरा पैदा कर रहा है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X