{"_id":"6a6c0024ef27951965006dc7","slug":"glamour-industry-embracing-women-above-80-beauty-redefined-beyond-age-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदल रही है खूबसूरती की परिभाषा?: 80+ महिलाएं बन रही हैं फैशन की नई पहचान, अलोर पत्रिका ने हटाया बुढ़ापा शब्द","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बदल रही है खूबसूरती की परिभाषा?: 80+ महिलाएं बन रही हैं फैशन की नई पहचान, अलोर पत्रिका ने हटाया बुढ़ापा शब्द
Fri, 31 Jul 2026 07:25 AM IST
शिवम गर्ग
एजेंसी, वाशिंगटन/पेरिस/लंदन।
एजेंसी, वाशिंगटन/पेरिस/लंदन।
Published by: शिवम गर्ग
Updated Fri, 31 Jul 2026 07:25 AM IST
सार
फैशन और ब्यूटी इंडस्ट्री में अब खूबसूरती की परिभाषा बदल रही है। 80 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के आत्मविश्वास, स्टाइल और जीवनशैली को वैश्विक पहचान मिल रही है। कई बड़े ब्यूटी और फैशन ब्रांड उनके लिए खास उत्पाद और परिधान तैयार कर रहे हैं, जबकि फैशन विशेषज्ञ और पत्रकार उम्रदराज महिलाओं को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
खूबसूरती की परिभाषा बदल रही
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सफेद बाल, चेहरे पर अनुभवों की झुर्रियां व आंखों में बेमिसाल चमक... फैशन व सौंदर्य की दुनिया में अब खूबसूरती की परिभाषा बदल रही है। 20 और 30 के दशक के युवाओं पर केंद्रित रहने वाली ग्लैमर इंडस्ट्री अब 80 की उम्र पार महिलाओं (ऑक्टोजेनेरियन) की जीवंतता, उनकी ऊर्जा और अद्वितीय स्टाइल की मुरीद हो चुकी है। 80 की उम्र में भी 40 की ऊर्जा से जीवन जीने वाली इन महिलाओं को वैश्विक हस्तियां व पत्रकार दुनिया के सामने ला रहे हैं।
विज्ञापन
n महिला अधिकारों और समाज पर काम करने वाली मारिया हिनोहोसा और नाओमी वुल्फ जैसी चर्चित हस्तियों ने जहां इस उम्र की महिलाओं के योगदान को रेखांकित किया, वहीं फैशन एवं ब्यूटी पत्रकारिता की दुनिया में सुजैन रोवान क्रोके और एलिसन कार्ल जैसी वरिष्ठ संपादकों ने उम्रदराज महिलाओं की वास्तविक और मौलिक खूबसूरती पर व्यापक स्तरीय काम किया है।
विज्ञापन
n सौंदर्य पत्रिका अलोर की पूर्व मुख्य संपादक मिशेल ली ने मैग्जीन में एंटी-एजिंग (बुढ़ापा) शब्द का उपयोग ही रोक दिया। प्रसिद्ध फैशन-स्टाइल विशेषज्ञ अरी सेथ कोहेन ने बुजुर्ग महिलाओं का स्टाइल ब्लॉग बना उम्रदराज महिलाओं को पहचान दी।
विज्ञापन
कई कंपनियां लाईं सौंदर्य-फैशन उत्पाद
उम्रदराज महिलाओं के लिए लॉरियल पेरिस कंपनी एज परफेक्ट शृंखला लेकर आई है, जिसमें 60 से 80 वर्ष तक की महिलाओं को लिए उत्पाद डिजाइन किए गए हैं। कुछ लग्जरी ब्रांड कंपनियों ने पौष्टिक तेलों सेरामाइड्स और पेप्टाइड्स से भरपूर नाइट रीस्टोरेटिव क्रीम और सीरम बनाए हैं। पेंटीन और लॉरियल कंपनियां उम्रदराज महिलाओं के बालों की सुरक्षा के लिए उत्पाद लेकर आई हैं। यही नहीं, टॉमी हिलफिगर और टारगेट जैसे बड़े फैशन हाउस ऐसे कपड़े डिजाइन कर रहे हैं जिनमें बटन की जगह मैग्नेट (चुंबक) और वेल्क्रो का उपयोग होता है, ताकि 80+ उम्र की महिलाएं बिना किसी की मदद के आसानी से स्टाइलिश कपड़े पहन सकें।
बुजुर्ग महिलाओं का स्टाइल ब्लॉग बना वैश्विक आंदोलन
दुनिया का सबसे प्रसिद्ध और क्रांतिकारी प्रोजेक्ट एडवांस्ड स्टाइल को माना जाता है। इसकी शुरुआत प्रसिद्ध फैशन व स्टाइल विश्लेषक अरी सेथ कोहेन ने की। उन्होंने न्यूयॉर्क, लंदन व टोक्यो तक की सड़कों पर 70, 80 और 90 से अधिक वर्ष की ऐसी महिलाओं को तलाशा, जिनका फैशन सेंस किसी युवा मॉडल को भी मात दे दे। कोहेन ने साबित किया कि स्टाइल उम्र की मोहताज नहीं होती। इन महिलाओं का पहनावा, रंगों का चुनाव और जीवन जीने का अंदा अद्वितीय रहा है।