फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Italian PM Meloni threatens to suspend Schengen Agreement with Spain over Ceuta migrant crisis

यूरोप की खुली सीमाओं पर संकट: इतालवी PM ने दी शेंगेंन समझौते को रद्द करने की धमकी, अवैध प्रवास पर क्या बोलीं?

Fri, 31 Jul 2026 07:49 AM IST
निर्मल कांत एएनआई, रोम।
एएनआई, रोम। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 31 Jul 2026 07:49 AM IST
सार

स्पेन के स्यूटा इलाके में अचानक हजारों प्रवासी पहुंच गए, जिससे बड़ा संकट खड़ा हो गया। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने कहा कि हालात नहीं सुधरे तो स्पेन के साथ शेंगेन समझौता भी रोका जा सकता है। आखिर स्यूटा में इतनी बड़ी संख्या में लोग क्यों पहुंचे, यूरोप की सीमाओं पर क्यों बढ़ रहा है तनाव और मेलोनी ने क्यों दी इतनी बड़ी चेतावनी? जानिए इस रिपोर्ट में।

विज्ञापन
Italian PM Meloni threatens to suspend Schengen Agreement with Spain over Ceuta migrant crisis
जॉर्जिया मेलोनी, इतालवी पीएम - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने गुरुवार को कहा कि उनकी सरकार असाधारण कदम उठाने के लिए तैयार है। इसमें जरूरत पड़ने पर स्पेन के साथ शेंगेन समझौते को निलंबित करना भी शामिल है। उनका यह बयान स्पेन के स्यूटा क्षेत्र में प्रवासियों की संख्या में अचानक आई बढ़ोतरी के बाद आया है।
विज्ञापन


पीएम मेलोनी ने क्या चेतावनी दी?
पीएम मेलोनी ने एक्स पर लिखा कि स्यूटा से सामने आ रही तस्वीरें इस बात का स्पष्ट प्रमाण हैं कि अनियंत्रित अवैध प्रवासन यूरोप की सीमाओं की सुरक्षा के लिए वास्तविक खतरा है। मेलोनी ने बताया कि उन्होंने इटली के गृह मंत्री मत्तेओ प्यान्तेदोसी से सीधे बात की है और संबंधित सुरक्षा एजेंसियों की बैठक बुलाई गई है, ताकि औपचारिक जवाबी कार्रवाई पर फैसला किया जा सके।
विज्ञापन


मेलोनी ने क्या कहा-क्या कहा?
  • इतालवी पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने कहा कि उनकी सरकार सीमा पर बन रहे हालात को देखते हुए चुप नहीं बैठेगी।
  • उन्होंने कहा कि उच्च स्तरीय बैठकों के फैसले के आधार पर इटली अपनी सीमाओं की रक्षा और लोगों की सुरक्षा के लिए असाधारण कदम उठाने को तैयार है।
  • उन्होंने खासतौर से स्पेन के साथ खुले सीमा वाले शेंगेन समझौते को निलंबित करने का विकल्प भी बताया।
  • मेलोनी ने दोहराया कि उनकी सरकार अवैध प्रवासन के खिलाफ सख्त नीति पर कायम है।
  • उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता सीमाओं की सुरक्षा, मानव तस्करी के गिरोहों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और अवैध प्रवासियों को जल्दी वापस भेजना है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

ये भी पढ़ें: बदल रही है खूबसूरती की परिभाषा?: 80+ महिलाएं बन रही हैं फैशन की नई पहचान, अलोर पत्रिका ने हटाया बुढ़ापा शब्द


स्यूटा में क्यों बढ़ा संकट?
उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब स्पेन के स्वायत्त क्षेत्र स्यूटा में सीमा संकट तेजी से बढ़ रहा है। स्यूटा की मोरक्को के साथ जमीनी सीमा लगती है। पोलिटिको के अनुसार, बुधवार से हजारों प्रवासी इस क्षेत्र में पहुंच चुके हैं। इससे स्थानीय प्रशासन पर भारी दबाव पड़ गया है और सीमा प्रबंधन को लेकर स्पेन के प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज की आलोचना तेज हो गई है।

स्थानीय प्रशासन ने क्या कहा?
स्यूटा के क्षेत्रीय अधिकारियों ने बुधवार को समुद्री मार्गों से लगातार पहुंच रहे प्रवासियों को लेकर चेतावनी जारी की। स्यूटा के क्षेत्रीय प्रमुख जुआन जीसस विवास ने स्थिति को 'पूरी तरह मानवीय और सामाजिक आपातकाल' बताया। उन्होंने मैड्रिड की केंद्र सरकार से तुरंत दखल की मांग की।

स्पेन सरकार पर क्यों बढ़ा दबाव?
प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने गुरुवार को एक्स पर कहा कि उनकी सरकार मोरक्को के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है, ताकि स्थिति को सामान्य किया जा सके। उन्होंने जल्द सरकारी कार्रवाई का भी भरोसा दिया। सांचेज पर राजनीतिक दबाव उस समय और बढ़ गया, जब स्पेन के सुप्रीम कोर्ट ने समुद्र के रास्ते आने वाले प्रवासियों को तुरंत वापस भेजने पर रोक लगाने वाला फैसला दिया। इस संकट के कारण प्रधानमंत्री की देश के भीतर भी तीखी आलोचना हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed