फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   broad peak avalanche nims dai missing climbers pakistan Rescue Operation

पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर एवलांच: निम्सदाई समेत छह लापता, चार शव बरामद; सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Fri, 31 Jul 2026 11:30 AM IST
राकेश कुमार पीटीआई, इस्लामाबाद।
पीटीआई, इस्लामाबाद। Published by: राकेश कुमार Updated Fri, 31 Jul 2026 11:30 AM IST
सार

पाकिस्तान की 8,047 मीटर ऊंची चोटी ब्रॉड पीक पर आए बर्फीले तूफान के बाद 'निम्सदाई' समेत छह अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोहियों से संपर्क टूट गया है। पाकिस्तानी प्रशासन और अल्पाइन क्लब खराब मौसम के बीच बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चला रहे हैं, जबकि पूरा पर्वतारोहण जगत उनकी सलामती की दुआ कर रहा है। इस बीच चार शव मिलने की खबर आई है। 
 

विज्ञापन
broad peak avalanche nims dai missing climbers pakistan Rescue Operation
ब्रॉड पीक एवलांच - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पाकिस्तान के उत्तरी हिस्से में काराकोरम पर्वत श्रृंखला स्थित दुनिया की 12वीं सबसे ऊंची चोटी ब्रॉड पीक पर गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। चोटी पर चढ़ाई के दौरान आए भीषण हिमस्खलन (एवलांच) की चपेट में आने से नेपाल के प्रसिद्ध पर्वतारोही निर्मल पुरजा (निम्सदाई) समेत छह अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही लापता हो गए हैं। वहीं, अब तक चार शव बरामद किया गया है। हादसे के बाद पूरे पर्वतारोहण जगत में चिंता बढ़ गई है। पाकिस्तानी प्रशासन और अल्पाइन क्लब ऑफ पाकिस्तान (एसीपी) ने खोज एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया है, लेकिन खराब मौसम अभियान में बड़ी चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन


एवलांच के बाद टीम से टूटा संपर्क
स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, हादसा उस समय हुआ जब पर्वतारोहियों का दल ब्रॉड पीक की चोटी की ओर बढ़ रहा था। इसी दौरान अचानक भारी हिमस्खलन आ गया। इसके बाद टीम से संपर्क पूरी तरह टूट गया। अल्पाइन क्लब ऑफ पाकिस्तान के उपाध्यक्ष कर्रार हैदरी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पर्वतारोहियों की तलाश के लिए सभी संबंधित एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन


कौन-कौन पर्वतारोही हैं लापता?
अधिकारियों के अनुसार, लापता दल में कई देशों के अनुभवी पर्वतारोही शामिल हैं। इनमें नेपाल के प्रसिद्ध पर्वतारोही निर्मल पुरजा (निम्सदाई) समेत पांच नेपाली पर्वतारोही हैं। इसके अलावा पाकिस्तान के हुंजा क्षेत्र के पर्वतारोही सोहेल सखी, अमेरिका की मैलोरी गेस, चीन के वांग, ओमान की नथिरा और एक अन्य विदेशी पर्वतारोही भी लापता बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खराब मौसम बना सबसे बड़ी चुनौती
अल्पाइन क्लब ऑफ पाकिस्तान के अध्यक्ष मेजर जनरल इरफान अरशद ने बताया कि सेना और सरकारी एजेंसियों के साथ लगातार समन्वय किया जा रहा है। प्रभावित इलाके में हेलिकॉप्टर भेजने की तैयारी है, लेकिन ऊंचाई, खराब मौसम, तेज बर्फबारी और बेहद कम दृश्यता के कारण बचाव अभियान में दिक्कतें आ रही हैं। मौसम अनुकूल होते ही अभियान को और तेज किया जाएगा।

परिवारों से लगातार संपर्क में अधिकारी
अल्पाइन क्लब ऑफ पाकिस्तान ने कहा है कि वह लापता पर्वतारोहियों के परिवारों के संपर्क में है और उन्हें हर संभव जानकारी दी जा रही है। क्लब ने अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोहण समुदाय से भी सहयोग की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि जब तक अभियान पूरा नहीं हो जाता, तब तक सभी संभावनाओं पर काम किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: मेटा इंडिया पर बड़ी कार्रवाई: प्रमुख अरुण श्रीनिवास के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पीएम मोदी से जुड़ा है मामला

कौन हैं निम्सदाई?
निर्मल पुरजा, जिन्हें दुनिया 'निम्सदाई' के नाम से जानती है, नेपाल के सबसे चर्चित पर्वतारोहियों में गिने जाते हैं। उन्होंने 2019 में महज साढ़े छह महीने के भीतर दुनिया की 8,000 मीटर से ऊंची सभी 14 चोटियों पर चढ़ाई पूरी कर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। पर्वतारोहण में उनके योगदान के कारण उनका नाम दुनिया के सबसे सफल हाई-एल्टीट्यूड क्लाइंबर्स में शामिल है। ऐसे में उनके लापता होने की खबर ने पूरी दुनिया का ध्यान इस हादसे की ओर खींच लिया है।


ब्रॉड पीक क्यों माना जाता है खतरनाक?
ब्रॉड पीक पाकिस्तान और चीन की सीमा के पास काराकोरम पर्वत श्रृंखला में स्थित है। इसकी ऊंचाई 8,047 मीटर है और यह दुनिया की 12वीं सबसे ऊंची चोटी मानी जाती है। अत्यधिक ऊंचाई, अचानक बदलता मौसम, गहरी बर्फ और हिमस्खलन का खतरा इसे दुनिया की सबसे चुनौतीपूर्ण पर्वत चोटियों में शामिल करता है। हर साल यहां दुनिया भर से अनुभवी पर्वतारोही पहुंचते हैं, लेकिन मौसम खराब होने पर यह चोटी बेहद खतरनाक साबित होती है।

फिलहाल क्या है स्थिति?
फिलहाल छह पर्वतारोही लापता हैं उनकी तलाश जारी है। वहीं चार शव को बरामद कर लिया गया है। प्रशासन ने किसी के सुरक्षित मिलने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। बचाव दल मौसम में सुधार का इंतजार करते हुए लगातार अभियान चला रहे हैं। पूरी दुनिया की नजर अब इस रेस्क्यू ऑपरेशन पर टिकी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed