सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   government of india cuts airline landing parking charges by 25 percent tocontrol airfares

एयरलाइंस कंपनियों को बड़ी राहत: सरकार ने लैंडिंग और पार्किंग चार्ज में की 25% की कटौती, सस्ते होंगे एयर टिकट!

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राकेश कुमार Updated Wed, 08 Apr 2026 10:13 PM IST
विज्ञापन
सार

भारत सरकार ने घरेलू एयरलाइंस के लिए एयरपोर्ट लैंडिंग और पार्किंग शुल्क में 25 फीसदी की कमी कर दी है। तीन महीने के लिए लागू इस फैसले से एयरलाइंस को 400 करोड़ रुपये की राहत मिलेगी, जिससे वे यात्रियों के लिए हवाई टिकटों के दाम स्थिर रख सकेंगी।
 

government of india cuts airline landing parking charges by 25 percent tocontrol airfares
राम मोहन नायडू, नागरिक उड्डयन मंत्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के बाद अब भारत सरकार ने हवाई यात्रियों को बड़ी राहत दी है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बुधवार को घरेलू एयरलाइंस के लिए एयरपोर्ट्स पर लगने वाले लैंडिंग और पार्किंग शुल्क में 25 प्रतिशत की भारी कटौती का एलान किया है। इस कदम का सीधा मकसद विमान ईंधन (एटीएफ) की बढ़ती कीमतों के बावजूद हवाई टिकटों के दाम को नियंत्रण में रखना है।
Trending Videos


क्यों लिया गया यह बड़ा फैसला?
नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा कि वैश्विक परिस्थितियों, विशेषकर पश्चिम एशिया संकट के कारण विमान ईंधन की कीमतों में भारी उछाल आया है। ऐसे में एयरलाइंस पर परिचालन लागत का बोझ बढ़ गया था। अगर सरकार यह कदम नहीं उठाती, तो एयरलाइंस इसका सीधा बोझ यात्रियों पर डालतीं, जिससे टिकटों की कीमतें आसमान छूने लगतीं। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार का मुख्य उद्देश्य आम नागरिक के लिए हवाई सफर को किफायती और सुविधाजनक बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आंकड़ों में अमेरिका-ईरान की जंग: 3500 से ज्यादा मौतें, 12 देश पर हमले, जानें युद्ध में किसे-कितना नुकसान

400 करोड़ रुपये की मिलेगी राहत
सरकार के इस फैसले से देश की एयरलाइंस कंपनियों को अगले तीन महीनों में लगभग 400 करोड़ रुपये की बचत होने की उम्मीद है। मंत्रालय ने एयरपोर्ट इकोनॉमिक रेगुलेटरी अथॉरिटी और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को तुरंत प्रभाव से इन निर्देशों को लागू करने के लिए कहा है।

सरकार की पैनी नजर
नायडू ने बताया कि वैश्विक स्तर पर विमान ईंधन की कीमतों में 100 फीसदी से ज्यादा की वृद्धि देखी गई है, लेकिन सरकार ने घरेलू स्तर पर इसका बहुत सीमित असर होने दिया है। एयरपोर्ट ऑपरेटर्स को होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए सरकार ने भविष्य में टैरिफ निर्धारण के दौरान एडजस्टमेंट का विकल्प खुला रखा है। मंत्रालय लगातार स्थिति की समीक्षा कर रहा है। जरूरत पड़ने पर भविष्य में और भी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed