{"_id":"69ef52e27cae40633e0d0c74","slug":"hezbollah-chief-naim-qassem-rejects-direct-talks-with-israel-idf-claims-strikes-in-southern-lebanon-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"प. एशिया: हिजबुल्ला का इस्राइल से सीधी बातचीत से इनकार; दक्षिणी लेबनान में IDF के हमले; नेतन्याहू ने क्या कहा?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
प. एशिया: हिजबुल्ला का इस्राइल से सीधी बातचीत से इनकार; दक्षिणी लेबनान में IDF के हमले; नेतन्याहू ने क्या कहा?
एएनआई, बेरूत (लेबनान)
Published by: Nirmal Kant
Updated Mon, 27 Apr 2026 05:43 PM IST
विज्ञापन
सार
हिज्बुल्लाह ने इस्राइल से किसी भी तरह की सीधी बातचीत से साफ इनकार किया और हथियार न छोड़ने की बात दोहराई। साथ ही लेबनान सरकार पर बेवजह जल्दबाजी करने का आरोप लगाया। उसने जोर दिया कि टकराव की स्थिति में संगठन पूरी तरह तैयार है। उधर, आईडीएफ ने दक्षिण लेबनान में हमले करने का दावा किया है। पढ़िए रिपोर्ट-
नईम कासिम, हिजबुल्ला प्रमुख
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई/रॉयटर्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
हिजबुल्ला प्रमुख नईम कासिम ने सोमवार को एक बार फिर इस्राइल से सीधी बातचीत से इनकार किया। कासिम ने कहा कि संगठन इस्राइली आक्रामकता के खिलाफ अपना विरोध जारी रखेगा। अल जजीरा की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।
हिजबुल्ला प्रमुख नईम कासिम ने क्या कहा?
कासिम ने कहा, इस्राइल से सीधी बातचीत का सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने कहा कि हिजबुल्ला अपने हथियार नहीं डालेगा और उसकी मुकाबले के लिए पूरी तैयारी है। उन्होंने लेबनान सरकार की आलोचना भी की। कासिम ने कहा, सरकार ने बेवजह जल्दबाजी में (इस्राइल को) रियायत दी है। उन्होंने कहा कि वह सीधी बातचीत को पूरी तरह खारिज करते हैं। सरकार को अप्रत्यक्ष बातचीत का रास्ता अपनाना चाहिए।
ये भी पढ़ें: अमेरिका-ईरान में शांति वार्ता क्यों नहीं: कहां अटकी है बात, क्या है नया प्रस्ताव; क्या चाहते हैं ट्रंप-मोजतबा?
दक्षिण लेबनान में हमलों पर आईडीएफ ने क्या कहा?
इस बीच, इस्राइल रक्षा बल (आईडीएफ) ने कहा कि उसके सैनिकों ने रविवार को दक्षिण लेबनान में तत्काल खतरे को निशाना बनाया। आईडीएफ के मुताबिक, सैनिकों ने तीन लोगों को देखा जो उनके अभियान वाले इलाके के पास आ रहे थे और खतरा पैदा कर रहे थे। इसके बाद इस्राइली वायुसेना ने उन्हें मार गिराया।
आईडीएफ ने यह भी कहा, हिजबुल्ला के ठिकानों पर अतिरिक्त हमले किए गए। इसमें बिंत जबैल सेक्टर के मुख्यालय समेत कई सैन्य ढांचे शामिल थे। हमलों के बाद वहां विस्फोट भी हुए, जिससे संकेत मिला कि इलाके में हथियार मौजूद थे। आईडीएफ ने दोहराया कि वह इस्राइली नागरिकों और सैनिकों की सुरक्षा के लिए इस तरह की कार्रवाई जारी रखेगा।
इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने क्या कहा?
■ इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने आरोप लगाया कि लेबनान में युद्धविराम हिज्बुल्लाह की वजह से कमजोर हो रहा है।
■ नेतन्याहू ने कहा कि इस्राइली सेना लेबनान में सक्रिय है और जरूरत पड़ने पर ताकत से जवाब देगी।
■ उन्होंने कहा कि इस्राइल की प्राथमिक जिम्मेदारी अपने नागरिकों, सैनिकों और उत्तरी सीमा के निवासियों की सुरक्षा है।
■ उन्होंने कहा कि इस्राइली सेना तय नियमों के साथ अमेरिका और लेबनान के साथ मिलकर काम कर रही है।
ट्रंप ने की थी युद्धविराम को बढ़ाने की घोषणा
इससे पहले, 23 अप्रैल को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्राइल और लेबनान के बीच युद्धविराम को तीन हफ्तों के लिए बढ़ाने की घोषणा की थी। ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका लेबनान को हिज्बुल्ला से सुरक्षा देने में मदद करेगा।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X