फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India gave Palestinian kids solar power operated study lamps

भारत ने फलस्तीनी बच्चों को दिए सौर ऊर्जा से संचालित स्टडी लैंप

Wed, 18 Dec 2019 06:29 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 18 Dec 2019 06:29 AM IST
विज्ञापन
India gave Palestinian kids solar power operated study lamps
फलस्तीनी बच्चों के बांटे गए सोलर पावर स्टडी लैंप - फोटो : ट्विटर

भारत ने फलस्तीन के प्राथमिक स्कूल में हाशिए पर रहे बेडौइन समुदाय के बच्चों को सौर ऊर्जा से संचालित ‘स्टडी लैंप’ दिए। भारत ने 150 वीं गांधी जयंती छात्र सौर राजदूत कार्यशाला के हिस्से के रूप में यह लैंप दान किए हैं, ताकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आत्मनिर्भरता के सिद्धांतों का प्रसार किया जा सके और जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके। 

विज्ञापन


इसकी आपूर्ति महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर एक पहल के तहत भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बॉम्बे द्वारा की गई। सौर ऊर्जा संचालित स्टडी लैंप का उद्देश्य लाभार्थी छात्रों को अक्षय ऊर्जा के भविष्य के प्रचारक बनाना है। फलस्तीन  नेशनल अथॉरिटी (पीएनए) में भारत के प्रतिनिधि (आरओआई) सुनील कुमार ने सोमवार को गवर्नरेट ऑफ जेरिको एंड जॉर्डन का दौरा किया था। 
विज्ञापन


जहां उन्होंने यह लैंप गवर्नर जिहाद अबू अल-असाल, जेरिको शिक्षा निदेशालय के निदेशक और स्थानीय समुदाय के प्रतिनिधियों को दान किए। स्थानीय फलस्तीनी समुदाय में भारत की पहुंच एवं सहयोग कार्यक्रम के हिस्से के तहत कुमार ने फलस्तीनी गणमान्य लोगों के साथ काबन बेडौइन स्कूल का दौरा किया। छात्रों और स्थानीय समुदाय को संबोधित करते हुए उन्होंने फलस्तीन के साथ भारत के सहयोग को रेखांकित किया, विशेष रूप से शैक्षिक क्षेत्र में नई दिल्ली की क्षमता निर्माण प्रयासों पर प्रकाश डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed