फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

F-16 Package: पाकिस्तान के साथ संबंधों पर जयशंकर ने लताड़ा, तो अमेरिका ने दी ये सफाई

Tue, 27 Sep 2022 04:29 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 27 Sep 2022 04:29 PM IST
सार

प्राइस से सोमवार को जब जयशंकर की टिप्पणी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, हम पाकिस्तान के साथ अपने संबंधों को दूसरों से जोड़कर नहीं देखते हैं और भारत के साथ के अपने संबंधों दूसरे देशों से संबंधों के रूप में नहीं देखते हैं।

विज्ञापन
India, Pak both partners of US with different points of emphasis US
भारत-पाकिस्तान-अमेरिका - फोटो : social media

संयुक्त राष्ट्र महासभा के उच्च स्तरीय सत्र के बाद से भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्री अमेरिका में हैं। इस बीच अमेरिका ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान दोनों अलग-अलग बिंदुओं पर अमेरिका के साझेदार हैं। बाइडन प्रशासन की ओर से यह बयान तब आया है जब एक दिन पहले विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने  पाकिस्तान को एफ-16 के लिए दिए जा रहे मेंटनेंस पैकेज पर सवाल उठाए थे। 


 

विदेश मंत्री ने कही थी ये बात

India, Pak both partners of US with different points of emphasis US
विदेश मंत्री एस. जयशंकर - फोटो : ANI

बता दें कि हाल ही में बाइडन प्रशासन ने एफ-16 लड़ाकू विमानों के लिए 450 मिलियन अमेरिकी डॉलर (45 करोड़ रुपये) के मेंटनेंस पैकेज को मंजूरी दी है। इस पर पहले विदेश मंत्रालय ने आपत्ति जताई थी। रविवार को विदेश मंत्री ने भी कहा था कि यह (मेंटनेंस पैकेज) कहने के लिए आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के लिए है, लेकिन हर कोई जानता है कि एफ-16 लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल कहां और किसके खिलाफ किया जाता है। आप ये बातें कहकर किसी को बेवकूफ नहीं बना सकते हैं। जयशंकर ने यह बात भारतीय-अमेरिकी समुदाय के साथ बातचीत के दौरान कही थी।

अमेरिकी विदेश विभाग ने जवाब में क्या कहा?

India, Pak both partners of US with different points of emphasis US
एडवर्ड प्राइस, प्रवक्ता, विदेश मंत्रालय - फोटो : ANI
अमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस से सोमवार को जब जयशंकर की टिप्पणी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, हम पाकिस्तान के साथ अपने संबंधों को दूसरों से जोड़कर नहीं देखते हैं और भारत के साथ के अपने संबंधों दूसरे देशों से संबंधों के रूप में नहीं देखते हैं। ये दोनों हमारे अलग-अलग बिंदुओं पर साझेदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों देशों के बीच रचनात्मक बनाने का करेंगे हरसंभव प्रयास: अमेरिका

India, Pak both partners of US with different points of emphasis US
Ned Price - फोटो : ANI
विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा, हम दोनों को साझेदार के रूप में देखते हैं क्योंकि हमारे कई मामलों में साझा मूल्य हैं। हमारे कई मामलों में साझा हित हैं। भारत के साथ जो हमारा संबंध है वह अपनी जगह है, इसी तरह पाकिस्तान से साथ भी संबंध अपनी जगह हैं। प्राइस ने आगे एक सवाल के जवाब में कहा, हम यह सुनिश्चित करने का हरसंभव प्रयास करेंगे कि इन पड़ोसियों में संबंध रचनात्मक हों।
विज्ञापन

पुलवामा हमले के बाद बिगड़े दोनों देशों के बीच संबंध

India, Pak both partners of US with different points of emphasis US
पुलवामा आतंकी हमला - फोटो : PTI
दोनों देशों के बीच कश्मीर मुद्दा और पाकिस्तान से आने वाले आतंकवाद को लेकर तनावपूर्ण रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के संबंध पूरी तरह से पटरी से उतर गए। इसके बाद भारत ने जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को 5 अगस्त 2019 निरस्त कर दिया था। राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में विभाजित किया। इसके बाद दोनों देशों के बीच व्यापार भी बंद हो गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed