{"_id":"63417c275945367fa66c7521","slug":"indian-mission-in-united-kingdom-probes-illegal-visa-handlers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UK: वीजा प्रक्रिया के लिए अवैध शुल्क वसूल रहे जालसाज, जांच कर रहा भारतीय उच्चायोग","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
UK: वीजा प्रक्रिया के लिए अवैध शुल्क वसूल रहे जालसाज, जांच कर रहा भारतीय उच्चायोग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 08 Oct 2022 07:03 PM IST
सार
भारतीय उच्चायोग ने कहा, व्यक्तिगत वीजा आवेदकों से लंदन में भारतीय मिशन के आउटसोर्स किए गए वीएफएस ग्लोबल सेंटर्स पर व्यक्तिगत रूप से आवेदन करने की अपेक्षा की जाती है।
विज्ञापन
1 of 6
वीजा
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय उच्चायोग ने शुक्रवार को कहा कि वह उन रिपोर्ट्स की जांच कर रहा है, जिनमें कहा जा रहा है कि भारत आने वाले ब्रिटिश यात्रियों से वीजा प्रक्रिया के लिए अनधिकृत एजेंटों द्वारा अवैध शुल्क वसूला जा रहा है।
सभी प्रक्रियाओं को व्यवस्थित करने पर हो रहा काम
2 of 6
भारतीय उच्चायोग, लंदन
- फोटो : फेसबुक/भारतीय उच्योग, लंदन
कई ब्रिटिश यात्रियों ने समय पर वीजा प्रक्रिया और वीजा स्लॉट उपलब्धता की कमी की शिकायत की है। भारतीय उच्चायोग ने यात्रियों को जालसाजों से सावधान रहने को कहा है। उच्चायोग ने यह भी कहा कि वह सभी प्रक्रियाओं को व्यवस्थित करने पर काम कर रहा है।
वीएफएस ग्लोबल सेंटर्स पर भी करें व्यक्तिगत वीजा आवेदन
3 of 6
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय उच्चायोग ने कहा, व्यक्तिगत वीजा आवेदकों से लंदन में भारतीय मिशन के आउटसोर्स किए गए वीएफएस ग्लोबल सेंटर्स पर व्यक्तिगत रूप से आवेदन करने की अपेक्षा की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आवेदकों को गुमराह कर रहे अनधिकृत एजेंट
4 of 6
वीजा आवेदन (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
उच्चायोग की ओर से एक बयान में कहा गया, हमारे संज्ञान में आया है कि अनधिकृत एजेंट अवैध तरीके से शुल्क ले रहे हैं और वीएफएस सेंटर्स पर जमा करने के लिए भारतीय वीजा आवेदनों को इकट्ठा कर रहे हैं।
बयान में आगे कहा गया है कि ये अनधिकृत एजेंट आवेदकों को गुमराह कर रहे हैं और कानूनी रूप से प्रदान की जा सकने वाली सेवाओं को गलत तरीके से पेश कर रहे हैं। भारतीय उच्चायोग द्वारा इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
वीएफएश ग्लोबल सर्विसेज एकमात्र अधिकृत आउटसोर्सिंग सेवा प्रदाता
5 of 6
भारतीय उच्चायोग, लंदन
- फोटो : फेसबुक/ भारतीय उच्चायोग, लंदन
उच्चायोग इस बात पर भी जोर देता है कि 'मैसर्स वीएफएस ग्लोबल सर्विसेज' ब्रिटेन में भारत से संबंधित पासपोर्ट/वीजा और कांसुलर सेवाओं के लिए एकमात्र अधिकृत आउटसोर्सिंग सेवा प्रदाता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।