फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Iran Attacks Vessel in Strait of Hormuz, Demands Major Concessions from US

US-Iran War: ईरान ने होर्मुज में फिर दिखाई ताकत, ADNOC पोत पर हमला; क्या अमेरिका के साथ अबू धाबी से भी जंग?

Sat, 08 Aug 2026 11:43 PM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शिवम गर्ग Updated Sat, 08 Aug 2026 11:43 PM IST
सार

ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजर रहे अबू धाबी की सरकारी कंपनी ADNOC के एक पोत पर मिसाइल हमला किया, जबकि कंपनी ने किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं दी। इसी बीच ईरान ने अमेरिका के अपना व्यवहार सुधारने तक जलमार्ग नहीं खोलने की बात कही है। क्या अमेरिका के सामने ईरान की शर्तों से बातचीत प्रभावित होगी? क्या ईरान-ओमान समझौता आगे बढ़ पाएगा? आइए, सबकुछ विस्तार से जानते हैं...

विज्ञापन
Iran Attacks Vessel in Strait of Hormuz, Demands Major Concessions from US
होर्मुज में तेल टैंकर में हमला (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI

विस्तार

अबू धाबी की सरकारी तेल और गैस कंपनी ADNOC के एक जहाज पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय हमला हुआ है। संयुक्त अरब अमीरात के अधिकारियों ने कहा कि ईरान ने वाणिज्यिक जहाजों पर हो रहे हमलों के तहत इस जहाज पर मिसाइल दागी। ADNOC ने बताया कि शनिवार तड़के हुए हमले में किसी की जान नहीं गई।

विज्ञापन

क्या ADNOC के कई जहाज पहले भी हमले का शिकार हुए हैं?

ADNOC ने अपने बयान में कहा कि फरवरी में अमेरिका और इस्राइल की ओर से ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू होने के बाद से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय उसके एक दर्जन से ज्यादा जहाजों को मिसाइलों और ड्रोन से निशाना बनाया गया है। कंपनी के मुताबिक, इन हमलों में एक चालक दल के सदस्य की मौत हुई है, जबकि 20 अन्य घायल हुए हैं। ADNOC ने यह नहीं बताया कि हमला कहां हुआ और जहाज को कितना नुकसान पहुंचा।

विज्ञापन

क्या ओमान के पास भी एक जहाज पर प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ?

बाद में यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस सेंटर ने कहा कि ओमान के खसब शहर के पूर्व में एक जहाज पर प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ। इससे जहाज में आग लग गई, जिसे बुझा दिया गया। केंद्र के मुताबिक, जहाज और उसका चालक दल सुरक्षित है। हालांकि, यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो सका कि यह वही घटना थी, जिसमें ADNOC का जहाज शामिल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या ईरान और ओमान होर्मुज को लेकर समझौते पर बात कर रहे हैं?

स्ट्रेट के दूसरी ओर मौजूद ईरान और ओमान जलडमरूमध्य को संचालित करने के लिए एक समझौते पर चर्चा कर रहे हैं। युद्ध से पहले इसे अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग माना जाता था। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने कहा है कि अमेरिका के अपना रवैया सुधारने तक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज नहीं खोला जाएगा। परिषद के सचिव मोहम्मद बघेर ज़ोलघदर ने यह बयान दिया है। वह शक्तिशाली रिवोल्यूशनरी गार्ड के कमांडर भी हैं।

बयान में कहा गया कि अमेरिका को दोबारा ईरान को धमकी नहीं देनी चाहिए और ईरान तथा क्षेत्र में उसके सशस्त्र सहयोगियों के साथ युद्ध स्थायी रूप से खत्म करना चाहिए। इसके अलावा अमेरिका को ईरानी बंदरगाहों की नौसैनिक नाकाबंदी हटाने और क्षेत्र से अपनी सेना वापस बुलाने की मांग की गई है।

क्या ईरान ने युद्ध के नुकसान की भरपाई और प्रतिबंध हटाने की मांग की?

ईरान ने अमेरिका से युद्ध में हुए नुकसान की पूरी भरपाई करने, प्रतिबंध हटाने और फ्रीज की गई संपत्तियों को बिना किसी शर्त के जारी करने की भी मांग की है। अमेरिका की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। अमेरिका चाहता है कि जलडमरूमध्य को लेकर किसी स्वीकार्य समझौते पर पहले सहमति बने और उसके बाद नाकाबंदी खत्म की जाए।

क्या ओमान के साथ ईरान का समझौता जल्द हो सकता है?

ईरान ने इससे पहले कहा था कि वह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के प्रबंधन को लेकर ओमान के साथ समझौते के करीब है। मध्यस्थता कर रहा खाड़ी देश ओमान ने वार्ता पर ज्यादा जानकारी नहीं दी है। हालांकि, शनिवार को उसने कहा कि बातचीत सकारात्मक और रचनात्मक माहौल में जारी है। ओमान ने जलडमरूमध्य में जहाजों पर हुए हमलों की भी निंदा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed