सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   World ›   Iran claims Delegation under US Threat After Failed peace Talks says Switched Planes Took Bus Train to tehran

विमान बदला, बस और ट्रेन से पहुंचे तेहरान: वार्ता के बाद ईरानी नेताओं को मारने की थी साजिश?, जानें कौन था शामिल

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान Published by: Devesh Tripathi Updated Wed, 15 Apr 2026 01:07 PM IST
विज्ञापन
सार

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर से इस्लामाबाद में शांति वार्ता होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। इस बीच ईरानी प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रोफेसर मरांदी ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान को अमेरिका पर भरोसा नहीं हैं। उन्होंने बताया कि हमें इस्लामाबाद जाते समय सीधे तौर पर हमले की धमकी मिली थी।

Iran claims Delegation under US Threat After Failed peace Talks says Switched Planes Took Bus  Train to tehran
अमेरिका-ईरान के बीच फिर होगी शांति वार्ता - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

इस्लामाबाद में अमेरिका के साथ शांति वार्ता के बेनतीजा रहने के बाद तेहरान लौट रहे ईरानी प्रतिनिधिमंडल को गंभीर सुरक्षा खतरों का सामना करना पड़ा था। ईरानी राजनीतिक विश्लेषक मोहम्मद मरांदी ने लेबनानी समाचार आउटलेट अल-मयादीन को बताया कि बहुत सावधानी बरतते हुए ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची और संसद अध्यक्ष मोहम्मद-बाकेर गालिबाफ सहित प्रतिनिधिमंडल ने बीच रास्ते में ही अपना जहाज बदल दिया था।
Trending Videos


मोहम्मद मरांदी ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने जहाज बदलने के साथ ही बस और ट्रेन से तेहरान पहुंचने का वैकल्पिक रास्ता अपनाया था। ईरानी प्रतिनिधिमंडल के साथ तेहरान विश्वविद्यालय के प्रोफेसर मरांदी भी इस्लामाबाद गए थे। उन्होंने कहा कि इस्लामाबाद जाते समय हमें सीधे तौर पर धमकी मिली थी कि हमारे विमान पर हमला हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: US-Iran War: अमेरिका को मिला आईएईए का साथ, कहा- ईरान के परमाणु कार्यक्रम की पूरी तरह से होनी चाहिए जांच

जहाज बदला, फिर ट्रेन और बस से पहुंचे तेहरान : प्रोफेसर मरांदी
प्रोफेसर मरांदी ने खुलासा किया कि इसी वजह से तेहरान लौटते समय प्रतिनिधिमंडल ने खुफिया तरीके से अपना विमान बदल लिया था। मरांदी ने अल-मयादीन से कहा, "हम अमेरिका पर भरोसा नहीं करते हैं और हम युद्ध के अगले दौर की तैयारी में भी बहुत व्यस्त हैं। 

उन्होंने आगे कहा कि ईरान हमेशा से जानता था कि अमेरिका धोखेबाज है। उन्होंने कहा कि ईरानी शासन जब कूटनीति की मेज पर बातचीत करने के साथ ही अपनी सैन्य क्षमताओं को भी मजबूत कर रहा है। 

वार्ता का अगला दौर जल्द संभव
इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी कहा है कि अगले दो दिनों में फिर से पाकिस्तान में शांति वार्ता हो सकती है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध खत्म करने के लिए बातचीत फिर से शुरू होने का दावा किया गया है। 

ये भी पढ़ें: ईरान में जंग के बीच बदलाव की आहट: खबर में दावा- होर्मुज पर है यूरोप की नजर, US-इस्राइल के बिना कौन सी रणनीति?

पाकिस्तानी और ईरानी अधिकारियों के हवाले से आई रिपोर्टों के अनुसार, दोनों देशों की वार्ता टीमें इस सप्ताह के अंत में पाकिस्तान लौट सकती हैं। सूत्रों का कहना है कि वॉशिंगटन और तेहरान को इस्लामाबाद लौटने और चर्चा फिर से शुरू करने का प्रस्ताव भेजा गया है। हालांकि, अभी तक कोई निश्चित तारीख तय नहीं हुई है।

संबंधित वीडियो
iran, us, attack, Delegation, US Iran Talks, US Iran Peace Talks, Peace Talks, West Asia Conflict, West Asia Crisis
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed